आगरा में फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह की हत्या के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित परिवार मंगलवार को एडीजी राजीव कृष्ण से मिला। परिजनों ने हत्याकांड की जांच में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इस पर एडीजी ने सीओ सदर और इंस्पेक्टर ताजगंज को तलब कर अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने सभी बिंदुओं पर निष्पक्षता से कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया।
ताजनगरी में 24 जून को ओमश्री प्लेटिनम अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंककर रितिका सिंह की हत्या कर दी गई थी। वह फ्लैट नंबर 404 में रहती थी। मामले में पति आकाश गौतम, काजल और कुसुमा को जेल भेजा गया था। अभी दो आरोपी चेतन और अनवर फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगी है। दोनों फिरोजाबाद के रहने वाले हैं।