ऑक्सफोर्ड इकॉनॉमिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में सबसे तेजी से वृद्धि करने वाले शहरों में आगरा दूसरे नंबर पर है। इस रिपोर्ट ने शहरवासियों का उत्साह बढ़ा दिया है। मगर, इसमें भी कोई दोराय नहीं कि पिछले कुछ सालों में आगरा ने तेजी से विकास की रफ्तार पकड़ी है। ऊंची-ऊंची इमारतें, दो-दो एक्सप्रेसवे, ताजमहल के आसपास आकर्षक नजारा, आलीशान होटल और भी बहुत कुछ है शहर में।
विज्ञापन
दुनिया में सबसे तेजी से विकास करने वाले शहरों में आगरा दूसरे नंबर पर, देखिए तस्वीरें
2 of 8
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटन के मानचित्र पर ताजनगरी सितारे की तरह से चमकती है। ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स की रिपोर्ट ने इसमें चार चांद लगा दिए हैं। हालांकि इसकी रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के सबसे तेजी से विकास करने वाले शीर्ष दस शहरों में सभी शहर भारत के हैं। गुजरात की डायमंड सिटी सूरत इसमें सबसे आगे है। दूसरे नंबर पर आगरा है।
विज्ञापन
दुनिया में सबसे तेजी से विकास करने वाले शहरों में आगरा दूसरे नंबर पर, देखिए तस्वीरें
3 of 8
आगरा शहर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा को यह जगह ऐसे नहीं मिली है। देश की सौ स्मार्ट सिटी की सूची में आगरा पहले ही शामिल हो चुका है। केंद्र सरकार की इस योजना के तहत शहर को स्मार्ट बनाने के लिए तमाम कार्य किए जा रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस सिस्टम के साथ ही सुंदर चौराहा, आकर्षक पार्क, जन सुविधाओं के लिए आधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल आदि कार्य किए जा रहे हैं। मगर, इससे पहले शहर को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं मूर्त रूप ले चुकी हैं।
दुनिया में सबसे तेजी से विकास करने वाले शहरों में आगरा दूसरे नंबर पर, देखिए तस्वीरें
4 of 8
यमुना एक्सप्रेसवे
दो एक्सप्रेसवे: शहर को दो एक्सप्रेसवे जोड़ते हैं। यमुना एक्सप्रेसवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे। ये दोनों ही एक्सप्रेसवे पर्यटन बाहुल्य क्षेत्र फतेहाबाद रोड पर आकर मिलते हैं। यमुना एक्सप्रेसवे का काम बसपा और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का काम सपा सरकार में शुरू हुआ था।
विज्ञापन
दुनिया में सबसे तेजी से विकास करने वाले शहरों में आगरा दूसरे नंबर पर, देखिए तस्वीरें
5 of 8
आगरा शहर
ताजगंज प्रोजेक्ट: लगभग दो सौ करोड़ रुपये से ताजमहल के आसपास के क्षेत्र को विकसित किया गया है। सड़क पर कंकरीट की जगह आकर्षक पत्थर लगाए गए हैं, सुंदर लाइटें और जनसुविधा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
दुनिया में सबसे तेजी से विकास करने वाले शहरों में आगरा दूसरे नंबर पर, देखिए तस्वीरें
6 of 8
आगरा शहर
बहुमंजिला इमारतें : शहर में तेजी से विकास का उदाहरण ऊंची-ऊंची इमारतें भी हैं। शहर का शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र होगा, जहां बहुमंजिला इमारतें न हों। सिकंदरा, शमसाबाद रोड, हरिपर्वत क्षेत्र में कई बहुमंजिला इमारतें हैं।
विज्ञापन
दुनिया में सबसे तेजी से विकास करने वाले शहरों में आगरा दूसरे नंबर पर, देखिए तस्वीरें
7 of 8
होटल
- फोटो : अमर उजाला
होटलों का बढ़ता जाल : शहर में बजट ही नहीं, पांच सितारा होटलों की भी लंबी सूची है। आलीशान रेस्टोरेंट, डिस्को बार आदि का भी कल्चर बढ़ रहा है।
दुनिया में सबसे तेजी से विकास करने वाले शहरों में आगरा दूसरे नंबर पर, देखिए तस्वीरें
8 of 8
आगरा शहर
- फोटो : अमर उजाला
सबसे तेजी से वृद्धि करने वाले शहरों में सूरत पहले तो आगरा दूसरे नंबर पर है। इसके बाद बेंगलुरु, हैदराबाद, नागपुर, तिरुपुर, राजकोट, तिरुचिरापल्ली, चेन्नई, विजयवाड़ा शामिल हैं। एडीएफ सचिव केसी जैन ने कहा कि ऑक्सफोर्ड इकॉनॉमिक्स की रिपोर्ट का जो भी आधार रहा लेकिन शहर के लिए खुशी की बात है कि एक प्रतिष्ठित संस्थान ने आगरा को तवज्जो दी।