इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) इस दफा गर्मियों में दक्षिण भारत की सैर कराएगा। इनमें दक्षिण भारत के प्रसिद्ध मंदिरों से लेकर कन्याकुमारी तक का सैर-सपाटा कर सकते हैं। गुजरात और शिरडी की यात्रा के लिए भी पैकेज बुक होना शुरू हो चुके हैं। गर्मी की छुट्टियों में मई-जून के लिए रेलवे कई समर स्पेशल ट्रेन चला रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
आईआरसीटीसी दक्षिण भारत दर्शन यात्रा ट्रेन तीन मई से 14 मई तक संचालित करने जा रहा है। 11 रात और 12 दिन के पैकेज में प्रति व्यक्ति पैकेज मूल्य 11,340 रुपये है। इसके तहत रामेश्वरम, मदुरई के मीनाक्षी मंदिर, त्रिवेंद्रम (पद्मनाभन मंदिर), कन्याकुमारी, त्रिचुरापल्ली (रंगनाथस्वामी मंदिर) और रेनूगुंटा (तिरुपति बालाजी) की दर्शन यात्रा कराई जाएगी।
विज्ञापन
3 of 5
indian railway
इस ट्रेन में बैठने की सुविधा वाराणसी, जौनपुर, शाहगंज, अकबरपुर, अयोध्या, बाराबंकी, कानपुर, लखनऊ और झांसी से उपलब्ध है। दक्षिण भारत दर्शन यात्रा के दौरान नाश्ता, भोजन और धर्मशालाओं में ठहरने की सुविधा भी शामिल है। इसकी आनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है। आगरा कैंट स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है।
4 of 5
शिरडी
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा ‘शिव, शनि व साईं दर्शन और खुशबू गुजरात की’ के टूर पैकेज में धार्मिक और पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं। शिरडी यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है। यह छह रात और सात दिन का पैकेज है। चंडीगढ़ से ट्रेन चलेगी, जोकि दिल्ली, निजामुद्दीन, मथुरा, आगरा, ग्वालियर और झांसी होकर जाएगी।
गुजरात की यात्रा के लिए ट्रेन छह मई से दिल्ली से शुरू होगी। इसमें छह रात और सात दिन का पैकेज है। दोनों पैकेजों का मूल्य 19, 970 रुपये है। यह ट्रेन दिल्ली, गुड़गांव, अजमेर, जयपुर होकर जाएगी।