फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा धर्मांतरण मामला: अजमेर और लखनऊ से जुड़े तार खंगालेगी आगरा पुलिस, आरिफ ने गोरखपुर में भी की शादी

Fri, 09 Jul 2021 11:28 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
आगरा धर्मांतरण मामला: आरोपी आरिफ हाशमी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में होटल संचालिका से नाम बदलकर दोस्ती और शादी करने के आरोपी आरिफ हाशमी के खिलाफ पुलिस पर्याप्त साक्ष्य जुटा रही है। उसने लखनऊ में शादी की थी, जबकि अजमेर में धर्म परिवर्तन कराया था। इसके दस्तावेज पुलिस को मिले थे। पुलिस अब शादी कराने वाली संस्था के पदाधिकारी और धर्म  परिवर्तन कराने वाले से पूछताछ करेगी। इसके लिए टीम लखनऊ और अजमेर जाएगी। थाना सदर क्षेत्र की रहने वाली होटल संचालिका और पूर्व आईएएस अधिकारी की बेटी के उत्पीड़न, धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने के मामले में आरिफ हाशमी को जेल भेजा गया था। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटा रही है। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि मामले में टीम जांच के लिए लखनऊ और अजमेर जाएगी। वहीं आरिफ ने एक शादी गोरखपुर में भी की थी। वहां भी टीम जाकर पड़ताल करेगी। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि केस में विवेचना की जा रही है। इसके बाद चार्जशीट लगाई जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी आरिफ हाशमी - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि थाना सदर में होटल संचालिका ने लखनऊ निवासी आरिफ हाशमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि आरिफ ने उससे नाम बदलकर दोस्ती की। इसके बाद फोटो खींचकर ब्लैकमेल किया। उससे शादी भी कर ली। उनका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने लगा। गला दबाकर जान से मारने की कोशिश तक की। इससे पहले भी पीड़िता को बुरी तरह से पीट चुका था। 
 
विज्ञापन

3 of 5
आरोपी आरिफ हाशमी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपी आरिफ हाशमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद सोमवार को पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए। पीड़िता ने कोर्ट में पुलिस को दिए बयान का समर्थन किया। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल के मुताबिक, पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे बेरहमी से पीटता था। इस बात का सुबूत उसके मोबाइल में है। वह फोटो खींचकर रखती थीं। 
 

4 of 5
आरोपी आरिफ हाशमी - फोटो : अमर उजाला
आरिफ महिला को वर्ष 2011 में अजमेर ले गया था। यहां पर धर्म परिवर्तन करा दिया था। इसके बाद निकाह किया था। मगर, पीड़िता ने अपना नाम नहीं बदला। इससे आरिफ चिढ़ता था। पूजा नहीं करने देता था। उसके रुपयों को पार्टी में उड़ाता था। अपने बड़े नेताओं से संबंध को दिखाकर रौब गांठता था। कई बार महिला से जातिसूचक शब्द भी बोले। अपमानित भी किया। पुलिस अब केस में एससी-एसटी एक्ट भी लगाया जाएगा। इसके बाद विवेचना सीओ स्तर के अधिकारी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरोपी आरिफ हाशमी - फोटो : अमर उजाला
आरिफ के बदमाशों से संबंध, मिली गोपनीय जानकारी 
आरिफ हाशमी के संबंध कई बड़े लोगों से होने के साथ ही बदमाशों से भी थे। जेल में बंद एक शूटर से नजदीकी का भी पता पुलिस को चला है। वह होटल संचालिका की हत्या का प्रयास कर चुका था। आरिफ हाशमी के पकड़े जाने के बाद पुलिस उसके बदमाशों से कनेक्शन तलाश रही है। धर्मांतरण के मामले में उमर गौतम से संबंध के बारे में भी उससे पूछताछ की जा चुकी है। 

आगरा धर्मांतरण मामला: आरिफ के अजमेर से जुड़े तार, पीड़िता ने कोर्ट में बताई जुल्म की दास्तां

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें