पकड़े जाने पर पूछताछ हुई तो उसने कहा कि उसे आगरा में दो ही जगह के नाम जानता है, ताजमहल और रामतेज हॉस्पिटल, इसलिए दोनों के नाम ले दिए। पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि वह मनोरोगी होने का ड्रामा कर रहा हो। इस बारे में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
1 of 6
ताजमहल में जांच करते सैन्यकर्मी, आरोपी विमल (दायें)
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर बम की सूचना देकर पुलिस-प्रशासन में खलबली मचा देने वाले विमल को पुलिस ने छोड़ दिया है। शुक्रवार को पुलिस ने विमल को निजी मुचलके पर छोड़ा है। परिजनों के अनुसार विमल मानसिक रूप से बीमार था, इसकी पुष्टि करने के बाद पुलिस ने उसे निजी मुचलके पर छोड़ा। बता दें कि ताज की एक झलक पाने के लिए देश भर के सैलानी जब गुरुवार को ताजमहल के अंदर थे, तब बम की झूठी सूचना ने उनमें दहशत फैला दी। गुरुवार सुबह 9:30 बजे ताजमहल से सैलानियों को सुरक्षा के मद्देनजर बाहर निकाला गया, तब 600 से ज्यादा सैलानी एकटक ताज को निहार रहे थे। 113 मिनट तक न केवल सैलानी, बल्कि सुरक्षा एजेंसियां दहशत में रहीं। सुबह 9:30 बजे से 11:23 बजे तक ताजमहल सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
2 of 6
ताजमहल में बम की सूचना देने वाला विमल कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विमल ने पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 112 पर गुरुवार को ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। उसने कहा था कि राम तेज हॉस्पिटल में भी बम लगाया है। प्रयागराज और लखनऊ की छावनी में बम फटेंगे। उससे पूछा गया कि वह कहां से बोल रहा है, तो राजा मंडी के पास तोता का ताल बताया। इसके बाद उसने फोन काट दिया। उसे पुलिस ने फोन किया तो यह मोबाइल स्विच ऑफ था। लोकेशन ट्रेस की गई तो फिरोजाबाद की निकली।
विज्ञापन
3 of 6
ताजमहल में चेकिंग करते जवान
- फोटो : अमर उजाला
उसने धमकी देने के साथ इसकी वजह भी बताई। सेना की जो भर्ती निकली थी, उसे कैंसिल कर दिया। हम लोगों ने बहुत मेहनत की थी। पेपर लीक कर दिया है। सारी मेहनत खराब हो गई है। अब बम फटेंगे तो सारे सेना वालों को यहां आना पड़ेगा।
4 of 6
ताजमहल में जांच करते बीडीएस के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
120 पुलिसकर्मी साढ़े तीन घंटे में पकड़ पाए
धमकी देने वाले युवक को 120 पुलिसकर्मी साढ़े तीन घंटे में ढूंढ पाए। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि आरोपी ने खुद को तोता का ताल पर बताया था। इस पर लोहामंडी पुलिस उसकी तलाश में लग गई मगर वह नहीं मिला। इस बीच ताज सुरक्षा में तैनात पुलिस फोर्स को अलर्ट किया गया।
विज्ञापन
5 of 6
ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
कब क्या हुआ
सुबह 7 : 41 बजे - ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी दी।
सुबह 7 : 45 बजे - कंट्रोलरूम से फोन आया, लोहामंडी पुलिस हरकत में आई।
सुबह 8 : 00 बजे - बीडीएस ने पहुंचकर चेकिंग शुरू कर दी।
सुबह 8 : 30 बजे - ताजमहल परिसर का चप्पा-चप्पा देखा।
सुबह 9 : 30 बजे - ताजमहल परिसर से पर्यटकों को बाहर निकाला।
सुबह 11 : 23 बजे - ताजमहल में पर्यटकों का प्रवेश शुरू किया।
दोपहर 12 : 00 बजे - आरोपी विमल कुमार को पकड़ लिया।
ताजमहल के गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
जिस अस्पताल में चल रहा था उपचार, उसे भी उड़ाने की धमकी दी
विमल ने जिस रामतेज हॉस्पिटल को उड़ाने की धमकी दी, उसमें उसका उपचार चल रहा है। वह दवा लेने के लिए आता है। यह राजामंडी के पास तोता के ताल पर है। उसने कहा कि अस्पताल पर पुलिस लगा दो, चेकिंग कराओ।