फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: रंगरेलियां मनाने के लिए घंटे के हिसाब से मिलता था होटल में कमरा, और भी कई खुलासे

Wed, 03 Feb 2021 02:26 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
आगरा: युवतियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बिचपुरी मार्ग स्थित होटल एआर पैलेस में सोमवार को छापे के दौरान कमरों में 23 युवक-युवतियां मिलने के मामले में पुलिस ने सराय एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इसमें होटल संचालक गजेंद्र उर्फ अभिषेक निवासी मघटई को नामजद किया गया है। पुलिस ने उसके घर दबिश दी, वह नहीं मिला। परिजन भी ताला लगाकर चले गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आगरा: युवतियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मौके से गजेंद्र के पिता मनवीर, कर्मचारी गोपाल, अनिल और देवराज को गिरफ्तार किया गया था। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि होटल का पंजीकरण निरस्त कराने के लिए रिपोर्ट दी जाएगी। यहां घंटे के हिसाब से कमरे दिए जा रहे थे। जिन लोगों को कमरे दिए, उनके पहचान पत्र भी नहीं लिए जा रहे थे। पुलिस जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें : आगरा: होटल पर पुलिस का छापा, कमरों में मिले 18 युवक-युवतियां, कॉलेज में पढ़ने वाले हैं सभी
 
विज्ञापन

3 of 5
आगरा: होटल के बाहर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
होटल का भवन जगदीशपुरा के नगला अक्खे निवासी अजय चौधरी का है। उन्होंने होटल को संचालन के लिए गजेंद्र चौधरी को दे रखा है। होटल के रजिस्टर को जब्त कर लिया है। इसमें 28 जनवरी के बाद की एंट्री नहीं थी। वहां शराब की बोतलें भी मिली हैं।

4 of 5
आगरा: युवतियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, युवतियां कोचिंग और कॉलेज जाने के बहाने से आईं थीं। होटल का मालिक और संचालक नहीं मिले। पुलिस ने संचालक के पिता और तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। सीओ लोहामंडी रितेश कुमार सिंह के अनुसार, सूचना मिली थी कि होटल एआर पैलेस में युवक और युवतियों को घंटे के हिसाब से कमरा दिया जाता है। देहव्यापार भी कराया जा रहा है। होटल के कमरों से नौ युवक और नौ ही युवतियां पकड़ी गईं। चार कर्मचारी भी पकड़े गए हैं। पुलिस की कार्रवाई से होटल के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। युवक और युवतियों को थाने तक बस में भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोतवाली सिकंदरा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के रडार पर सिकंदरा, न्यू आगरा के 25 होटल
एत्मादपुर के होटल में देह व्यापार और बिचपुरी में घंटे के हिसाब से युवक-युवतियों को कमरे दिए जाने के खुलासे के बाद 25 और होटल पुलिस के रडार पर आ गए हैं। इनके खिलाफ पड़ोस में रहने वाले लोगों ने शिकायतें की हैं। ये सिकंदरा और न्यू आगरा के होटल हैं। एसएसपी बबलू कुमार ने इन सभी की जांच के आदेश दिए हैं। एसएसपी ने बताया कि इस तरह की शिकायतें आई हैं कि बगैर पहचान पत्र के कमरे दिए जा रहे हैं। कई जगह होटल और रेस्तरां का बोर्ड लगा है लेकिन रेस्तरां चल ही नहीं रहा। होटल में कमरों की बुकिंग का रिकॉर्ड नहीं रखा जा रहा है। ज्यादातर बजट होटल लोगों ने किराए पर ले रखे हैं। उन होटलों की भी सूची तैयार कराई जा रही है जिनमें देह व्यापार पकड़ा जा चुका है। मालूम किया जा रहा है कि कहीं से नाम बदलकर तो नहीं खुल गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें