आगरा शहर में लूट और चोरी की ताबड़तोड़ वारदात हो रही हैं। दिन हो या रात सूने घरों को चोर निशाना बना रहे हैं। वहीं बाइकर्स गैंग चेन, पर्स और मोबाइल लूट कर रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
पुलिस चौकियों पर लगे ताले
- फोटो : अमर उजाला
इसके बावजूद पुलिस अलर्ट नहीं है। आलम यह है कि दिन में कहीं पुलिस चौकियों के दरवाजे बंद मिलते हैं तो कहीं ताला लटका रहता है। अगर, पीड़ित शिकायत करने पहुंच भी जाए तो कार्रवाई कैसे कराएगा?
विज्ञापन
3 of 5
पुलिस चौकियों पर लगे ताले
- फोटो : अमर उजाला
केदार नगर में सराफ से लूट हो चुकी है। चोरी की घटनाएं कई बार हो चुकी हैं। इसके बावजूद यहां पर चौकी पर पुलिस नजर नहीं आती है। हर समय ताला लटका मिलता है।
4 of 5
पुलिस चौकियों पर लगे ताले
- फोटो : अमर उजाला
पालीवाल पार्क में कई बार लूट की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन चौकी पर जाएंगे तो दोपहर में यहां दरवाजा बंद ही मिलता है। जयपुर हाउस में कई बार लूट की वारदात हो चुकी हैं।
अभी कुछ महीने पहले डॉक्टर के घर में बदमाशों ने डाका डाला था। यहां पर कई बैंक, टोरंट का दफ्तर, एडीए आदि आफिस हैं। इसके बावजूद पुलिस चौकी बंद ही मिलती है। इसी तरह शहर की कई चौकियों पर स्थिति है।