फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: शहीद सिपाही सोनू चौधरी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

Mon, 09 Nov 2020 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
शहीद सिपाही सोनू चौधरी को अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले में खनन माफिया के गुर्गों के हमले में जान गंवाने वाले सिपाही सोनू कुमार चौधरी के गांव फाजिलपुर में उनकी मौत की खबर से मातम छा गया। सैंया क्षेत्र में भी लोग गमगीन हो गए। पिता विनोद की मौत के बाद सोनू ही परिवार के मुखिया थे। उनकी शादी को डेढ़ साल ही हुआ था। पत्नी प्रिया बेसुध हो गईं। उन्हें परिवार के लोगों ने किसी तरह संभाला। इधर, आगरा पुलिस लाइन में शहीद सिपाही को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन

2 of 6
मृतक सिपाही सोनू चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
सैंया थाने में तैनात सिपाही सोनू कुमार चौधरी रविवार तड़के पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान 20 ट्रैक्टर ट्रॉली बालू लेकर आ रहे थे। सिपाही सोनू चौधरी ने एक ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया। इस पर चालक ने सिपाही को ट्रैक्टर से कुचल दिया। घटना में सिपाही की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर दूसरे ट्रैक्टरों से भाग गए। 
विज्ञापन

3 of 6
शहीद सिपाही सोनू की पत्नी को संभालतीं पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से अलीगढ़ के जट्टारी स्थित गांव फाजिलपुर निवासी सोनू कुमार चौधरी वर्ष 2018 बैच के सिपाही थी। उनके पिता विनोद कुमार चौधरी किसान थे। परिजनों ने बताया कि सात महीने पहले सोनू के पिता की बीमारी से मौत हो गई थी। परिवार में सोनू का छोटा भाई नवनीत है। वह सेना में है। सोनू की शादी आठ मई 2019 को खुर्जा, बुलंदशहर की प्रिया से हुई थी। 

4 of 6
शहीद सिपाही सोनू की पत्नी को संभालतीं पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
सोनू की आगरा पुलिस लाइन से ही थाना सैंया में ड्यूटी लगी थी। पत्नी प्रिया भी साथ रह रही थी। पत्नी के साथ हुई घटना की जानकारी से प्रिया बेसुध हो गई। उसे किसी तरह परिवार के लोगों ने संभाला। वहीं गांव में मौत की खबर से मातम छा गया।
 
विज्ञापन

5 of 6
मृतक सिपाही सोनू चौधरी का फाइल - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि पिता की मौत के बाद सोनू ही परिवार के मुखिया थे। घर के सभी निर्णय वो ही लेते थे। सूचना पर दोपहर में परिजन आए। पोस्टमार्टम के बाद सिपाही के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन लाया गया। यहां पर अंतिम विदाई दी गई। सलामी के बाद पार्थिव शरीर को परिजन गांव में ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आगरा पुलिस लाइन में शहीद को अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला
सैंया क्षेत्र के लोगों का कहना था कि कोरोना काल में सिपाही सोनू ने लोगों की मदद की थी। इससे लोग प्रभावित थे। उनका स्वभाव भी काफी अच्छा था। परिजनों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस की पांच टीमें हत्यारों की तलाश में जुटी हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें