फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर, पानी पीने के लिए मास्क उतारा... तब तक आप आ गए, पुलिस-प्रशासन की चेकिंग में बहानों की भरमार

Sun, 13 Sep 2020 01:59 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
बाजार में चेकिंग के दौरान बिना मास्क पहने व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
साहब! सांस फूलने लगी थी, तो अभी-अभी मास्क उतारा... तब तक आप आ गए। सर, पानी पीने के लिए मास्क उतारा है...अभी तो कोई है नहीं इसलिए उतार लिया था... ये बहाने हैं जो मास्क न पहनने वाले दुकानदार और ग्राहक जांच टीम को देखकर बना रहे हैं। ऐसे 21 लोगों से शनिवार को 10500 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

2 of 5
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह - फोटो : अमर उजाला
डीएम प्रभु एन सिंह के आदेश पर बाजार में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एडीएम और एसपी स्तर के अधिकारियों की टीमें अभियान चला रही हैं। 

ये भी पढ़ें-
अनलॉक में बढ़ता प्रदूषणः देश का चौथा प्रदूषित शहर रहा आगरा, विशेषज्ञों ने बताईं ये प्रमुख वजह
विज्ञापन

3 of 5
बाजार में मास्क न पहनने वालों की चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शनिवार शाम सात बजे एडीएम वित्त योगेंद्र कुमार और एसपी प्रोटोकॉल ने शहीद नगर में दुकानों पर जांच की। 12 दुकानदार बिना मास्क लगाए मिले। इनसे 500-500 रुपये हिसाब से छह हजार जुर्माना वसूला गया। इसके बाद टीम ने दुपहिया वाहनों पर बिना मास्क के घूमते नौ लोगों को पकड़ा। इनसे 4500 रुपये जुर्माना वसूला गया।

4 of 5
यातायात पुलिस ने मास्क न पहनने वालों पर लगाया जुर्माना - फोटो : अमर उजाला
एडीएम सिटी और एडीएम प्रोटोकॉल टीमों ने शनिवार को कार्रवाई नहीं की। एडीएम वित्त ने बताया मास्क न पहनने पर पकड़े जाने वाले तरह-तरह के बहाने बना रहे हैं, लेकिन उन पर जुर्माना लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाजारों में मास्क की चेकिंग करते पुलिस-प्रशासन के अफसर - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों का कहना है कि 90 प्रतिशत लोग मास्क रखते हैं, इनमें 50 प्रतिशत लोग ही हर वक्त इसे लगा रहे हैं। 40 फीसदी लोग मास्क को जेब में रखते हैं। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाने की हिदायत दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें