कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए देशभर में लॉक डाउन किया हुआ है। इसके बावजूद लोग बेवजह घरों से बाहर निकल रहे हैं। पुलिस की सख्ती भी काम नहीं आ रही है। कोई सड़क पर टहल रहा है तो कोई बाजार में खरीदारी करने आ रहा है। रेड जोन घोषित इलाकों के आसपास भी लॉक डाउन का पालन नहीं हो पा रहा है। 14 दिन के लॉकडाउन में 91 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। 140 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
आगरा की सड़कों पर लॉकडाउन की स्थिति देखते एसपी सिटी
- फोटो : अमर उजाला
24 मार्च से शुरू हुए लॉकडाउन के बाद पुलिस ने बेवजह घर से बाहर निकलने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी थी। पिछले दिनों एत्माद्दौला क्षेत्र में नाश्ता बेचते हुए दो दुकानदार पकड़े थे तो मीट खरीदने आए आठ लोगों को। इसी तरह थाना न्यू आगरा, हरी पर्वत, सिकंदरा, ताजगंज, मंटोला में मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। अब तक धारा 144 के उल्लंघन पर 91 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें तकरीबन 341 लोगों को आरोपी बनाया गया है। यह सभी मुकदमे पुलिस की ओर से दर्ज कराए गए थे। 140 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
3 of 5
घरों में रहने के लिए लोगों को पुलिस जागरूक कर रही
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लगातार मोहल्लों में जाकर घर से बाहर नहीं निकलने के लिए लाउडस्पीकर से संदेश दे रही है। जरूरी सामान मोहल्ले में ही उपलब्ध कराने की घोषणा की जा रही है। धर्मगुरुओं ने भी मोहल्लों में जाकर घरों में रहने की अपील की थी। लेकिन कई लोग अभी भी बेवजह घर से बाहर निकल रहे हैं।
4 of 5
बैरियर लगाए पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जिले में जगह-जगह पुलिस तैनात की गई है। लोगों का आवागमन रोकने के लिए 168 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। यहां पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। एमजी रोड पर पुलिस के अलावा स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम से भी नजर रखी जा रही है।
वाहन स्वामियों से बातचीत करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस वाहनों को भी चेक कर रही है। अब तक 72,628 वाहनों को चेक किया गया। इनमें से 12,341 वाहनों के चालान काटे गए। 711 वाहनों को सीज किया गया है। वाहन चालकों से समन शुल्क के रूप में 79,3850 वसूल किए जा चुके हैं।