फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सिर काटकर बैग में रखा, पॉलीथिन में पैक की लाश, ऑफिस में प्रेमी ने HR को इसलिए मारा; पुलिस ने लगाई चार्जशीट

Fri, 24 Apr 2026 12:50 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में एचआर मैनेजर मिंकी शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है, जिसमें एकतरफा प्यार को वजह बताया गया है। डिजिटल और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मजबूत केस तैयार किया गया है, हालांकि मृतका का सिर अब तक बरामद नहीं हो सका है।
विज्ञापन
1 of 7
Agra HR manager murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
 एचआर मैनेजर मिंकी शर्मा की हत्या में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें कंप्यूटर ऑपरेटर रहे विनय राजपूत को आरोपी बनाया गया है। उसने एकतरफा प्यार में हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने डिजिटल और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। ऑफिस में हत्या के बाद आरोपी शव को बोरे में रखकर ले गया था। साक्ष्य और गवाहों की मदद से पुलिस आरोपी को सजा दिलाने के लिए पैरवी करेगी।

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि हत्यारोपी विनय राजपूत को गिरफ्तार किया गया था। एचआर मैनेजर का सिर नहीं मिलने पर झरना नाला में तलाश कराई गई थी। आरोपी को रिमांड पर भी लिया गया। मगर सिर नहीं मिला। हालांकि पुलिस का दावा है कि आरोपी के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य हैं। मिंकी की आखिरी लोकेशन संजय प्लेस स्थित ऑफिस में आई थी। दोपहर 3:30 बजे उनका मोबाइल बंद हो गया था। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन ने गुमशुदगी लिखाई थी। कंपनी के कंप्यूटर ऑपरेटर विनय राजपूत की लोकेशन भी ऑफिस की आई थी। जबकि घटना वाले दिन ऑफिस बंद था।
 
विज्ञापन

2 of 7
मिंकी शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खरीदारी करने निकली थी घर से
23 जनवरी की रात को हाईवे पर जवाहर पुल के पास बोरे में युवती की सिर कटी लाश मिली थी। बाद में मृतका की पहचान पार्वती विहार, ट्रांस यमुना निवासी 25 वर्षीय मिंकी शर्मा के रूप में हुई थी। वह संजय प्लेस स्थित दिविशा टेक्नोलाॅजी में एचआर मैनेजर थीं। घटना वाले दिन वो स्कूटर से घर से निकली थीं। उसे भाई की शादी के लिए खरीदारी करनी थी। मगर घर नहीं पहुंची। उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

3 of 7
मिंकी शर्मा का घर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना और साक्ष्य
- विनय मिंकी शर्मा का शव बोरे में लेकर उसी की स्कूटर से भगवान टॉकीज होता हुआ जवाहर पुल पहुंचा था। पुल पर बोरा छोड़कर भाग गया था। उसके सिर को झरना नाला में फेंका था। मिंकी के स्कूटर को शाहदरा पर छोड़ दिया था। विनय के मोबाइल की लोकेशन मिली थी।

 

4 of 7
मिंकी शर्मा का घर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
- पुलिस ने ऑफिस में फॉरेंसिक टीम से जांच कराई थी। फर्श पर खून मिला था। इसका सैंपल लिया गया था। खून मिंकी शर्मा के खून से मिल गया है। विनय के झरना नाला तक जाने वाले सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास हैं। दोनों की कॉल डिटेल भी है।
विज्ञापन

5 of 7
विनय राजपूत की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
- चार्जशीट में वैज्ञानिक और डिजिटल साक्ष्यों को शामिल किया गया है। चाकू बरामद किया था। उस पर मृतका का खून लगा मिला था। पुलिस को विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट मिल गई है। पुलिस के पास गवाह भी हैं।
 
विज्ञापन

6 of 7
विलाप करते मिंकी शर्मा के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
- बोरे में मिंकी शर्मा की सिर कटी लाश मिली थी। धड़ तो मिल गया। सिर बरामद नहीं हो सका। कपड़ों और नेल पाॅलिश से परिजन ने पहचान की थी। पुलिस ने उसके माता-पिता के खून के नमूने लिए थे। डीएनए परीक्षण कराया है। डीएनए रिपोर्ट अभी पुलिस को नहीं मिली है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मिंकी शर्मा के ऑफिस में जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
- विनय ने मिंकी को फोन कर संजय प्लेस स्थित ऑफिस में बुलाया था। रात तक विनय ऑफिस में ही रहा। एक दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज हैं। जिसमें विनय स्कूटर पर बोरा लेकर जा रहा है। जिस जगह पर स्कूटर को छोड़ा गया, उस जगह की भी विनय की लोकेशन है। पुलिस के पास स्कूटर सवार विनय को देखने वालों के बयान हैं।
(डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास के मुताबिक)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें