फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बर्फीली हवाओं से कांपे लोग, साल के आखिरी दिनों में सर्दी ढहाएगी और सितम

Fri, 27 Dec 2019 12:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
ताजमहल में छाया घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को भी ताजनगरी पर घना कोहरा छाया रहा। सुबह के समय दृश्यता शून्य रही, वहीं बर्फीली हवाएं बदन में शूल से चुभी। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) की सर्द हवाओं के कारण लोग ठिठुरत रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार इस अभी सर्दी और बढ़ेगी। नए साल पर गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। 
विज्ञापन

2 of 6
ठंड से कांपे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को आगरा हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, चंबा और सोलन से ज्यादा सर्द रहा। दिन में आगरा में पारा 14.2 डिग्री रहा तो चंबा में 15.5, कुल्लू में 16 और सोलन में 17.5 डिग्री रहा। आगरा में पारा सामान्य से 9 डिग्री नीचे रहा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण चल रही बर्फीली उत्तर पश्चिमी हवाओं से हाथ-पैर सुन्न हो गए। 
विज्ञापन

3 of 6
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
गर्म कपड़ों से पूरी तरह ढके होने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही। शरीर का जो हिस्सा खुला रहा, वहीं सुन्न हो गया। रात ही नहीं, बल्कि दिन में भी कड़ाके की सर्दी ने लोगों को बेहाल कर दिया। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 5.9 डिग्री रहा। शहर में जगह-जगह अलाव तापते लोग शहर में नजर आए। वहीं ताजमहल समेत अन्य एतिहासिक समारकों पर पर्यटक ठिठुरते रहे। 

4 of 6
कोहरे के कारण सड़क पर रेंगकर चले वाहन - फोटो : अमर उजाला
इस पूरे महीने दिन में तापमान सामान्य से कम रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन और घना कोहरा और तापमान सामान्य से नीचे ही रहने के आसार जताए हैं। 30 दिसंबर तक मौसम बेहद सर्द रहेगा। दिन में कड़ाके की सर्दी और तापमान सामान्य से 9 से 10 डिग्री नीचे ही रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

5 of 6
बादलों में छिपा सूरज - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक नए साल पर मौसम खराब रहेगा। 31 दिसंबर से 3 जनवरी के बीच गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। तेज तूफानी हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के मंडी मिर्जा खां गांव के किसान सुभाष चंद्र तिवारी (48) की बुधवार की रात मौत हो गई। परिवार के लोग ठंड लगने से मौत होना बताया। सूचना पर राजस्व निरीक्षक रमाकांत ने आकर पड़ताल की। उन्होंने कहा कि ठंड से मौत का कोई कारण नहीं लग रहा है। वह अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को देंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें