ताजपूर्वी गेट मेट्रो स्टेशन के पहले पिलर के लिए पांच पाइल तैयार होने के बाद बुधवार से दूसरे पिलर के लिए खोदाई शुरू हो गई। दूसरी तरफ बसई चौकी समेत तीन स्थानों पर सड़क के नीचे नई सीवर व पानी लाइन चिह्नित की गई हैं। टीडीआई मॉल से बसई मोड़ तक सड़क से डिवाइडर साफ किया जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
फतेहाबाद मार्ग पर हो रहा मेट्रो प्रोजेक्ट का कार्य
- फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद रोड पर पहले चरण में चार किमी के मेट्रो रूट पर जहां खोदाई में सीवर व पानी की लाइन निकलीं हैं वहां यूपीएमआरसी ने एलाइनमेंट के लिए मार्किंग कराई है। पीएसी डिपो की रैंप से ताजपूर्वी गेट स्टेशन तक चार किमी में तीन स्टेशनों का निर्माण होगा। टीडीआई मॉल के सामने पहले ताजपूर्वी गेट स्टेशन बन रहा है। बुधवार को रिंग मशीन दूसरे पिलर की जगह शिफ्ट हो गई। यहां रिंग मशीन से 15 गहरा गड्ढा होगा। उसमें लोहे का जाल बनाकर कॉन्क्रीट से भरा जाएगा। कॉन्क्रीट के बेस पर एलीवेटेड ट्रैक के लिए पिलर खड़ा होगा।
विज्ञापन
3 of 5
फतेहाबाद मार्ग पर हो रहा मेट्रो प्रोजेक्ट का कार्य
- फोटो : अमर उजाला
यूपीएमआरसी ने लगाए निशान
बुधवार को यूपीएमआरसी इंजीनियर्स टीम ने बसई चौकी समेत तीन नए स्थानों पर मिली भूमिगत लाइनों की मार्किंग कराई। सड़क खोदकर निशान लगाने के बाद गड्ढों के चारों तरफ बेरीकेडिंग की गई है। करीब एक किमी रूट पर काम चल रहा है।
4 of 5
आगरा मेट्रो का काम शुरू
- फोटो : अमर उजाला
मजदूरों की तलाश में ठेकेदार
मेट्रो रेल परियोजना को तेजी से पूरा करने के लिए मजदूरों की मांग है। इनकी तलाश के लिए ठेकेदारों ने विज्ञापन निकाले हैं। स्थानीय मजदूरों को मेट्रो में काम पर नहीं लिया जा रहा है। दूसरी तरफ पीएसी मैदान तक बेरीकेडिंग का काम भी अभी अधूरा पड़ा है।
आगरा मेट्रो: फतेहाबाद मार्ग पर हो रहा कार्य
- फोटो : अमर उजाला
पीएसी मैदान में बन रहे 17 आवास
पीएसी मैदान में प्रस्तावित मेट्रो डिपो कार्य भी लीसा इंजीनियर्स ने शुरू कर दिया है। यहां एक तरफ पीएसी के पुराने आवासीय भवनों को तोड़कर 17 नए आवास का निर्माण हो रहा है, दूसरी तरफ बेरीकेडिंग के अंदर बोरिंग किए जा रहे हैं।