फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: ब्लास्टलेस ट्रैक से बढ़ेगी मेट्रो की रफ्तार, रखरखाव पर खर्च होगा कम

Wed, 03 Feb 2021 11:23 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
आगरा मेट्रो का काम - फोटो : अमर उजाला
आगरा में मेट्रो की रफ्तार और कम रखरखाव का राज ब्लास्टलेस ट्रैक होगा। कॉन्क्रीट के स्लैब पर मेट्रो की पटरियां बनेंगी। आगरा मेट्रो परियोजना के प्रबंधक अरविंद राय ने बताया कि ब्लास्टलेस ट्रैक से न केवल रफ्तार बढ़ेगी बल्कि रखरखाव पर खर्च भी कम होगा। सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट और कालिंदी विहार से आगरा कैंट तक 30 किमी तक ब्लास्टलेस ट्रैक बिछाने पर यूपीएमआरसी 150 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
 
विज्ञापन

2 of 5
फतेहाबाद मार्ग पर हो रहा मेट्रो प्रोजेक्ट का कार्य - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने 391 करोड़ रुपये में कानपुर व आगरा में ब्लास्टलेस ट्रैक बिछाने का काम लार्सन एंड टर्बो (एलएंडटी) कंपनी को सौंपा है। अरविंद राय ने बताया कि रेलवे में जिस तरह पटरियों को गिट्टियों पर बिछाया जाता है उसके विपरीत मेट्रो ट्रैक का बेस कॉन्क्रीट से बना होता है। इसमें गिट्टियां नहीं होतीं। स्टेशन पर तीन से चार मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलेगी। ऐसे में ब्लास्टलेस ट्रैक से उसकी रफ्तार बढ़ेगी और रखरखाव खर्च बहुत कम होगा। एक बार ब्लास्टलेस ट्रैक बनने के बाद 100 साल तक खराब नहीं होता।  
विज्ञापन

3 of 5
पहले स्टेशन के खंभे का गड्ढा तैयार - फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद रोड स्टेशन पर खोदाई शुरू
प्राथमिकता कॉरिडोर में शामिल ताज पूर्वी गेट, बसई के बाद मंगलवार से फतेहाबाद रोड स्टेशन पर पाइल खोदाई शुरू हो गई। तीसरी रिग मशीन स्थापित होने से तीनों स्टेशनों पर निर्माण तेज हो गया है। यूपीएमआरसी अधिकारियों के मुताबिक फरवरी माह में पहले स्टेशन के पिलर का निर्माण शुरू हो जाएगा।

4 of 5
आगरा मेट्रो: पिलर के लिए मशीन से होती खोदाई - फोटो : अमर उजाला
हालांकि ताजनगरी में मेट्रो के सफर के लिए फिलहाल तीन साल इंतजार करना पड़ेगा। सवा महीने में ही प्रोजेक्ट को पूरा करने की समयसीमा बदल गई है। दिसंबर 2022 तक प्रस्तावित प्राथमिकता कॉरिडोर अब मार्च 2024 तक पूरा होगा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने काम पूरा करने की नई समयसीमा घोषित की है। प्राथमिकता कॉरिडोर के साथ ही सिकंदरा से ताजपूर्वी गेट तक पहले चरण का काम 2025 की जगह अब 2026 में खत्म होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम मोदी ने किया आगरा मेट्रो का शिलान्यास का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा मेट्रो परियोजना में फिलहाल 7 किमी में 6 स्टेशनों के बीच मेट्रो चलाने की योजना है। शहरी कार्य एवं विकास मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने एक दिसंबर को आगरा में मेट्रो प्रोजेक्ट की समीक्षा के दौरान दिसंबर 2022 तक प्राथमिकता कॉरिडोर पर ट्रेन दौड़ाने का दावा किया था। सात दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने शिलान्यास किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें