बारिश ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता की पोल खोल दी है। बरसाती पानी के साथ मिट्टी बहने से एक्सप्रेसवे के आसपास की जमीन खोखली होने लगी है। जिससे एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर जहां 50 फुट गहरा गड्ढा हो गया, जिसमें एक यूएसवी कार समा गई। वहीं इसकी सुरक्षा में लगे पत्थर भी दरकने लगे हैं।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखें आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का 'खोखलापन', गड्ढे ही नहीं दरकने लगे सुरक्षा के पत्थर
2 of 6
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे
- फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का करीब 20 किलोमीटर का हिस्सा मैनपुरी जिले में आता है। लगातार हो रही बारिश ने इस एक्सप्रेसवे को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। जिले के गांव कंजरा, लहटोई, मोहब्बतपुर जैत गांव के पास कई जगह एक्सप्रेस वे के किनारे लगे सुरक्षा पत्थर धसक गए हैं। जिससे खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखें आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का 'खोखलापन', गड्ढे ही नहीं दरकने लगे सुरक्षा के पत्थर
3 of 6
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे
- फोटो : अमर उजाला
करहल क्षेत्र में सर्विस रोड के किनारे लगे सुरक्षा तार के करीब पांच से छह पोल भी टूट गए हैं। एसडीएम एके मौर्या की ओर से इसकी जानकारी आला अफसरों को दी गई है। एक्सप्रेसवे का यह हाल मैनपुरी में ही नहीं है, आगरा में भी जगह-जगह इसके किनारों से मिट्टी धंस गई है। काफी मिट्टी पानी के बहाव के साथ बह भी गई है।
तस्वीरों में देखें आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का 'खोखलापन', गड्ढे ही नहीं दरकने लगे सुरक्षा के पत्थर
4 of 6
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे
- फोटो : अमर उजाला
26 जुलाई को हुई मूसलाधार बारिश में अधिकांश जगहों पर मिट्टी पानी के साथ बह गई है। बड़े-बड़े पत्थर भी अपनी जगह छोड़ गए हैं। इसके चलते इसके एक्सप्रेसवे किनारों से चटक गया है। एक्सप्रेसवे के लिए 12 फुट तक मिट्टी का प्लेटफार्म तैयार किया गया है। मिट्टी की रोक के मानकों के अनुरूप इंतजाम न किए जाने के कारण यह ढह गई है।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखें आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का 'खोखलापन', गड्ढे ही नहीं दरकने लगे सुरक्षा के पत्थर
5 of 6
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बुधवार को आगरा के गांव वाजिदपुर के समीप एक होंडा कार सर्विस रोड धंसने की वजह से 50 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इतने बड़े हादसे के बावजूद कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए हैं और किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन के जरिए कार को खाई से बाहर निकाला।
तस्वीरों में देखें आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का 'खोखलापन', गड्ढे ही नहीं दरकने लगे सुरक्षा के पत्थर
6 of 6
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे
तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 21 नवंबर 2016 को 302 किमी लंबे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का शुभारंभ किया था। इसकेनिर्माण और जमीन अधिग्रहण में घोटाले के कई आरोप भी लग चुके हैं। इस बीच बारिश ने इसके निर्माण कार्य की गुणवत्ता जरूरउजागर कर दी है।