आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चालक को नींद की झपकी आने से स्लीपर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिसमें 16 यात्री घायल हुए। राहत टीम ने शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला; गंभीर घायलों में एक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
1 of 5
लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार की रात चालक को नींद की झपकी आने से स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में 16 यात्री घायल हो गए। इनमें एक यात्री ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
2 of 5
लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के मुताबिक स्लीपर कोच बस करीब 50 यात्रियों को लेकर कानपुर से गुड़गांव जा रही थी।रविवार रात करीब दो बजे थाना फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 29 पर पहुंचते ही चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई।बस पलटते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
3 of 5
लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नींद में सो रहे यात्रियों की अचानक जोरदार झटके से आंख खुल गई और चीख-पुकार शुरू हो गई। कई यात्री एक-दूसरे के ऊपर गिरने से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम और फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
4 of 5
लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस और यूपीडा कर्मियों ने बस के शीशे तोड़कर अधिकांश यात्रियों को बाहर निकाला। वहीं दो यात्री बस के नीचे फंसे हुए थे। उन्हें निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को गंभीर हालत में बाहर निकालकर उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हादसे में कुल 16 यात्रियों के घायल होने की जानकारी है। इनमें एक घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।