आगरा में हत्या, लूट और चोरी की वारदात हो रही हैं। जानलेवा हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। वारदात के बाद अपराधी हमेशा बचकर निकल भाग जाता है। चौराहों पर बैरियर लगाए हुए हैं लेकिन पुलिसकर्मी वाहनों को जांच के लिए रोकते ही नहीं। अलर्ट सिर्फ खानापूर्ति बना हुआ है। अमर उजाला की टीम ने शनिवार रात को पड़ताल की तो बैरियर खाली पड़े थे, पुलिसकर्मी कहीं मंदिर के पास खड़े होकर या पास के गोदाम में बैठकर सुस्ता रहे थे।
विज्ञापन
2 of 9
कमलानगर का चांदनी चौक
- फोटो : अमर उजाला
थाने का पास का चौराहा खाली, वक्त रात 11:45 बजे
कमला नगर थाना बनने के बाद कॉलोनी में सतर्कता की बात कही गई। लेकिन, रात को थाने के पास के ही चौराहे चांदनी चौक पर पुलिस नजर नहीं आ रही था। यह चौराहा कमला नगर और बल्केश्वर को जोड़ता है। यहां बैरियर तो मिले, लेकिन आसपास भी कोई पुलिसकर्मी नहीं दिखा।
- 26 अगस्त को कमला नगर में व्यापारी ललित काठपाल की गोली मारकर हत्या कर दस लाख लूटे।
विज्ञापन
3 of 9
बल्केश्वर तिराहा
- फोटो : अमर उजाला
बल्केश्वर तिराहा- रात 12 बजे
बल्केश्वर तिराहा के आसपास के क्षेत्र में चोरी की कई वारदात हो चुकी हैं। यहां पर चीता मोबाइल की बाइक तो खड़ी थी, लेकिन पुलिसवाले तिराहे पर बैठे मंदिर के पास खड़े हुए मोबाइल फोन देख रहे थे।
4 of 9
जीवनी मंडी चौराहा
- फोटो : अमर उजाला
जीवनी मंडी पर वाहनों की जांच नहीं, रात 12:15 बजे
जीवनी मंडी पुलिस चौकी के सामने ही यमुना किनारा मार्ग की ओर बैरियर लगाए हैं। यहां पर एक पुलिसकर्मी तैनात नजर आया। वाहनों की जांच नहीं की जा रही थी, जबकि शहर में रामबाग से आने वाले वाहन यहीं से प्रवेश करते हैं।
विज्ञापन
5 of 9
यमुना किनारा मार्ग
- फोटो : अमर उजाला
गोदाम में आराम फरमा रहे : रात 12:30 बजे
यमुना किनारा मार्ग से रात में काफी वाहन निकलते हैं। बाहर से आने वाले वाहन भी जाते हैं। लेकिन इस रास्ते पर कहीं पुलिस नजर नहीं आई। हाथी घाट पर एक चीता मोबाइल एक गोदाम के गेट के बाहर खड़ी हुई थी। मगर, पुलिसकर्मी नहीं थे। गोदाम के अंदर पुलिसकर्मी बैठे नजर आए।
- 03 मार्च: कोरियर कंपनी के कर्मचारी से 35 लाख रुपये से भरा बैग और मोबाइल लूटे गए थे। तड़के हुई थी वारदात।
विज्ञापन
मदीना तिराहा
6 of 9
मदीना तिराहा
- फोटो : अमर उजाला
बैरियर से 50 मीटर दूर बैठे: रात 12:45 बजे
मंटोला से बिजलीघर आने वाले मार्ग पर मदीना तिराहा है। यहां पर कई बाजार हैं। लोगों का आवागमन रातभर होता है। यहां पर एक बैरियर लगा है लेकिन कोई पुलिसकर्मी नहीं है। वाहनों की जांच नहीं हो रही। बैरियर से 50 मीटर की दूरी पर बाजार के अंदर पुलिसकर्मी कुर्सी पर बैठा हुआ था।
विज्ञापन
भगवान टाकीज चौराहा
7 of 9
भगवान टाकीज चौराहा
- फोटो : अमर उजाला
भगवान टाकीज चौराहा: रात 1:00 बजे
लॉकडाउन में भगवान टाकीज चौराहे पर बैरियर लगाए गए हैं। लेकिन पुलिसकर्मी दूर कुर्सी पर सुस्ता रहे थे। तीनों रास्तों के बैरियर खाली पड़े थे। ऐसे में बेरोकटोक लोगों का आवागमन हो रहा था।
-03 मार्च: कार में बैठाकर हॉस्पिटल कर्मचारी से दो लाख नब्बे हजार रुपये लूट लिए गए थे।
8 of 9
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
ये हो चुकी हैं घटनाएं
20 अगस्त: कालिंदी विहार में बाबा स्टील वर्कशॉप से 35000 रुपये और डीवीआर ले गए चोर।
10 अगस्त: टेढ़ी बगिया पर पुलिस बूथ से 50 मीटर की दूरी पर हार्डवेयर की दुकान में चोरी।
04 अगस्त: ताजगंज के सेमरी का ताल में फौजी के घर से ढाई लाख रुपये, जेवरात और सामान चोरी।
04 अगस्त: नगला रामबल मंडी समिति के पास गोदाम से सबमर्सिबल चोरी हुई।
30 जुलाई: न्यू आगरा के मऊ गांव में आइसक्रीम कारोबारी के घर से पांच लाख के जेवर, सामान चोरी।
29 जुलाई: सिकंदरा की बरखा विहार में सेवानिवृत्त शिक्षक के घर मेें डाका।
29 जुलाई: कोठी मीना बाजार में चांदी कारीगरों से 14.5 किलोग्राम चांदी की लूट।
28 जुलाई: रामबाग चौराहा स्थित साइकिल की दुकान से 35 हजार रुपये की चोरी।
21 जुलाई: गणपति वाटिका में सुनील के घर में नौ हजार रुपये की चोरी।
14 मई: ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित शोरूम में नौ लाख की चोरी।
जवाब तलब करेंगे- एसपी सिटी
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने कहा कि रात्रि चेकिंग की निगरानी के लिए राजपत्रित अधिकारी ड्यूटी लगाई जाती है। उनकी जिम्मेदारी है कि ड्यूटी प्वाइंट और बैरियर को चेक किया जाए। जहां जहां पुलिसकर्मी ड्यूटी पर नहीं थे, उनसे जवाब तलब किया जाएगा। निगरानी के लिए लगे अधिकारी से भी स्पष्टीकरण लिया जाएगा। जिसकी भी लापरवाही मिलेगी, उस पर कार्रवाई होगी।