एस.पी. सिंह बघेल
- फोटो : ANI
एस.पी. सिंह बघेल बोले- माफी मांगे रामजी लाल सुमन
केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने सांसद रामजी लाल सुमन के राणा सांगा पर दिए गए बयान पर कहा कि रामजी लाल सुमन द्वारा हमारे राष्ट्र वीर राणा सांगा पर टिप्पणी किए जाने पर सभी राष्ट्रवादियों की भावना आहत हुई है। जो जाति, वर्ग, क्षेत्र, धर्म और अपने पुरखों का सम्मान नहीं करता, वह आगे नहीं बढ़ पाता है। रामजी लाल सुमन ने कहा कि बाबर को राणा सांगा ने बुलाया था लेकिन राणा सांगा तो इब्राहिम लोदी को पहले ही दो बार हरा चुके थे और उसे हराने के लिए उन्हें बाबर को बुलाने की जरूरत नहीं थी। उन्हें (रामजी लाल सुमन) माफी मांगनी चाहिए।