आगरा किला, लाल पत्थरों से बना यह बुलंद स्मारक दिन में तो सभी को आकर्षित करता ही है, अब रात में इसकी बुलंदी फ्लड लाइट की रोशनी में और प्रभावित करेगी। तैयारी शुरू हो गई है। पूर्व में यहां फ्लड लाइटें जला करती थीं लेकिन रखरखाव के अभाव में पिछले आठ साल से ये बंद हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
आगरा किला पर पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2009 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भारत को मिली थी। तब विदेशी मेहमानों को आकर्षित करने के लिए दिल्ली के साथ आगरा में भी पर्यटन विकास के तमाम कार्य कराए गए थे। आगरा विकास प्राधिकरण ने अप्रैल, 2009 में आगरा किले पर फ्लड लाइट लगाई थीं। पीली रोशनी में लाल पत्थर दूर से ही दमकते थे।
विज्ञापन
3 of 5
आगरा किला में लाइट एंड साउंड शो के दौरान की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
यमुना किनारा रोड और मुख्य गेट की तरफ लगाई गईं ये लाइटें रखरखाव के अभाव में बमुश्किल दो साल में ही खराब हो गईं। अब तो सिर्फ इन लाइटों के खंभे ही शेष हैं।
4 of 5
agra fort
- फोटो : Instagram
हाल ही में मंडलायुक्त अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुई पर्यटन विकास के सबंध में बैठक में पर्यटन उद्यमियों ने आगरा किले पर प्रकाश करने की मांग उठाई थी। इसके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी एडीए और एएसआई को दी गई है। आगरा विकास प्राधिकरण अध्ययन करा रहा है। जल्द ही आगरा किला एक बार फिर फ्लड लाइट में दमकेगा।
पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए एत्माद्उद्दौला स्मारक पर भी लाइट डाली गई थी। कुछ दिन बाद ही इसे बंद कर दिया गया। दरअसल कृत्रिम प्रकाश में कीड़े स्मारक के संगमरमरी पत्थरों को नुकसान पहुंचा रहे थे।