आगरा में थाना पिनाहट से 200 मीटर दूर मोहल्ला मार में व्यापारी सुरेश चंद्र गुप्ता (75) और उनकी पत्नी कृष्णा देवी (72) की घर में हत्या कर लूट की गई थी। पुलिस ने 8 जुलाई दिन शुक्रवार को खुलासा किया था। इस मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 24,500 रुपये, सिक्के और एक पेटी कारतूस बरामद किया है।
मोहल्ला मार निवासी व्यापारी सुरेश चंद गुप्ता और उनकी पत्नी की दो जुलाई की रात को घर में ही हत्या कर दी गई थी। दूसरे दिन घटना का पता चला था। मामले में बेटे मुकेश ने मुकदमा दर्ज कराया। इसमें 15 लाख रुपए और 15 लाख के जेवरात लूटना बताया। पुलिस को सीसीटीवी में पांच बदमाश नजर आए थे। इससे पुलिस सुराग तलाश रही थी। बदमाश राजाखेड़ा रोड की तरफ गए थे। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया था।
विज्ञापन
2 of 5
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में रविवार की शाम विप्रावली गांव के समीप से पुलिस ने पांचवें आरोपी मंगल उर्फ मंगल सिंह निवासी बड़ापुरा थाना मंसुखपुरा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष पिनाहट कुलदीप सिंह ने बताया कि मंगल दूसरे प्रदेश में भागने की फिराक में था।
विज्ञापन
3 of 5
आरोपियों से बरामद माल
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मंगल के पास से एक पेटी (25) कारतूस, 24,500 रुपये, एक और दो रुपये के 2871 सिक्के मिले हैं। वहीं पुलिस ने मुखबिरी करके लूट और हत्या की वारदात कराने के आरोपी राजा सलमानी निवासी मोहल्ला चांदनी चौक, पिनाहट को सोमवार सुबह करीब आठ बजे कस्बे से ही पकड़ लिया। उसके पास से भी 6 हजार रुपये मिले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
4 of 5
Agra Double Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले पुलिस ने पिनाहट के गांव नया बांस निवासी गोलू, विपिन, गांव मदनपुर निवासी महेंद्र और मनसुख पुरा के बड़पुरा निवासी शेर सिंह को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से 97 हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान बरामद किया गया था।
पूछताछ में आरोपियों से पता चला था कि गोलू और विपिन ने पिछले साल दीपावली पर व्यापारी के घर की रेकी की थी और उसके बाद वारदात का प्लान बनाया था। मगर, सफल नहीं हो सके थे।