आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में पीजी की छात्रा डॉक्टर योगिता गौतम की हत्या के आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी को सजा दिलाने के कई अहम साक्ष्य हैं। इन्हें जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। इनकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
योगिता गौतम की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
केस के विवेचक क्षेत्राधिकारी (सीओ) चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि पांच से सात दिन में रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसके लिए निदेशक को पत्र लिखा गया है। रिपोर्ट मिलते ही केस में चार्जशीट (आरोपपत्र) लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
3 of 5
योगिता गौतम की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली निवासी डॉ. योगिता गौतम की 18 अगस्त को हत्या के आरोप में डॉ. विवेक तिवारी को गिरफ्तार किया था। उसे जेल भेज दिया गया था। दो दिन की रिमांड में आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर, डॉ. योगिता का मोबाइल और हत्या के दिन पहने गए कपड़े बरामद किए थे।
सीओ कोतवाली चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि कार में मिले खून के धब्बों की जांच विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम कर चुकी है। अब रिवाल्वर, मोबाइल, जूतों में लगी मिट्टी और कपड़ों को भी प्रयोगशाला भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट जल्द से जल्द देने के लिए पत्र लिखा गया है।
योगिता के परिजन केस को दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग आईजी ए. सतीश गणेश से कर चुके हैं। वे दिल्ली में ही रहते हैं। उनका कहना है कि आगरा में सुनवाई हुई तो आने-जाने में जान का खतरा रहेगा।