फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 35 साल पहले महेंद्र से बना था अब्दुल... मुस्लिम लड़कियों से की थी शादी; भाई के कत्ल के बाद कभी वापस न आया

Tue, 22 Jul 2025 11:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

Religious Conversion Gang Agra: आगरा में धर्मांतरण गिरोह के सरगना अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्रपाल जादौन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। गिरोह का सरगना 35 साल पहले महेंद्र से अब्दुल बना था। भाई की हत्या के बाद अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्रपाल वापस घर नहीं लौटा। महेंद्र और उसके भाई भूरा ने मुस्लिम लड़कियों से शादी की थी।
विज्ञापन
1 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्रपाल जादौन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Religious Conversion case In UP: आगरा पुलिस टीम ने धर्मांतरण गिरोह के सरगना अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्रपाल जादौन को सोमवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्र उर्फ पप्पू 35 साल पहले अपने परिवार के साथ थाना रजावली के गांव रामगढ़ में रहता था। उसने व उसके भाई ने मुस्लिम लड़कियों से मुंबई में शादी की थी। सोमवार को उसे लेकर पुलिस टीम उसके गांव पहुंची थी। पुलिस टीम ने कई पहलुओं पर ग्रामीणों से पूछताछ भी की है।

रजावली के गांव रामगढ़ निवासी अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्रपाल अपने पिता प्रेमपाल सिंह, भाई भूरा और देवेंद्र खेती किया करते थे। पिता के नाम करीब 60 बीघा से अधिक खेती थी। लेकिन कुछ गलत आदतों के चलते खेत बेच दिया गया था। 
 
विज्ञापन

2 of 10
आगरा धर्मांतरण कांड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों के अनुसार, अब्दुल उर्फ महेंद्र और उसके भाई भूरा ने मुस्लिम लड़कियों से शादी की थी। महेंद्र के भाई भूरा की जमीन के विवाद की रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पूरा परिवार मकान बेचकर गांव छोड़कर चला गया था।

 
विज्ञापन

3 of 10
मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव छोड़ने के बाद मुंबई चला गया था पूरा परिवार
ग्रामीणों का कहना था कि उसने धर्मांतरण कब किया इसकी जानकारी किसी को नहीं है। गांव छोड़ने के बाद पूरा परिवार मुंबई चला गया था। पुलिस टीम अब्दुल उर्फ महेंद्र की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को गांव रामगढ़ लाई। 

 

4 of 10
रहमान के घर से बरामद पुस्तक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुस्लिम समाज की युवती से कर लिया था निकाह
पूछताछ के बाद पुलिस उसे वापस लेकर चली गई। थाना प्रभारी ब्रजकिशोर सिंह का कहना है कि जानकारी करने पर ग्रामीणों ने बताया है कि गांव छोड़ने के बाद आरोपी कन्नौज अपनी ननिहाल में रहा था, इसके बाद वह मुंबई चला गया था, जहां उसने मुस्लिम समाज की युवती से निकाह कर लिया था।
विज्ञापन

5 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्रपाल जादौन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मांतरण का मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान गिरफ्तार
आगरा से जुड़े धर्मांतरण के मामले में आगरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। रविवार देर रात आगरा पुलिस ने आईबी की सूचना पर दिल्ली के ओल्ड मुस्तफाबाद इलाके में एक मकान पर छापा मारकर मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया है।

 
विज्ञापन

6 of 10
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूत्रों की मानें तो आरोपी पहले से जेल में सजा काट रहे मौलाना कलीम सिद्दीकी का खास चेला है। अब्दुल रहमान के साथ ही पुलिस ने उसके बेटे को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो इनके घर से हरियाणा की रहने वाली एक युवती भी मिली है। 

 
विज्ञापन

7 of 10
आगरा धर्मांतरण केस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब्दुल रहमान के घर से काफी मात्रा में धार्मिक सामग्री बरामद
उसका ब्रेनवॉश कर दिल्ली में ही धर्मांतरण कराया गया। टीम उसको भी अपने साथ आगरा ले गई है। देर रात हुए ऑपरेशन के दौरान लोकल पुलिस को खबर नहीं दी गई। सूत्रों के मुताबिक, गुपचुप तरीके से किए गए ऑपरेशन के दौरान अब्दुल रहमान के घर से काफी मात्रा में धार्मिक सामग्री बरामद हुई है। 

8 of 10
आगरा धर्मांतरण केस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हिन्दू धर्म को छोड़कर अपनाया था इस्लाम धर्म
इसमें ब्रेनवॉश करने वली किताबें भी शामिल हैं। जांच के दौरान पता चला है कि अब्दुल रहमान ने 1990 में हिन्दू धर्म को छोड़कर इस्लाम धर्म को अपनाया था। वह मूलरूप से फिरोजाबाद का रहने वाला है। इसने मुस्तफाबाद इलाके में अपना एक दफ्तर बनाया हुआ था। 

 

9 of 10
आगरा धर्मांतरण केस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां गुप्त तरीके से धर्मांतरण का काम चल रहा था। अब्दुल रहमान का एक भतीजा यूके, लंदन में रहता है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि धर्मांतरण के मामले में इसका भतीजा विदेश से धन मुहैया करवा रहा था। पुलिस इसके बैंक खातों की पड़ताल कर रही है। 

 
विज्ञापन

10 of 10
धर्मांतरण के आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया जा रहा है कि अब्दुल रहमान धर्मांतरण मामले में सजा काट रहे मौलाना कलीम सिद्दीकी का बेहद करीबी था। उसके जेल जाने के बाद उसने धर्मांतरण का काम दिल्ली में संभाल लिया था। यहां उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े थे, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: UP: धर्मांतरण के बड़े सिंडिकेट का खुलासा, लंदन से फंडिंग...लश्कर कनेक्शन, जानें कहां-कहां तक जुड़े हैं तार


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें