फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बारिश में डूबा आगरा-दिल्ली हाईवे, पानी निकासी के इंतजाम फेल

Thu, 22 Sep 2022 10:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
पानी के बीच से गुजरती बस - फोटो : अमर उजाला
आगरा में जिस हाईवे की मरम्मत व रखरखाव पर करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं, एक दिन की बारिश में उसकी पोल खुल गई। कीठम से लेकर वाटरवर्क्स तक 12 किमी के हाईवे पर 30 जगह जलभराव हुआ। पानी निकासी के इंतजाम फेल होने से हाईवे बारिश के पानी में डूब रहा है। इससे हाईवे की इंजीनियरिंग व डिजाइन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने आगरा-दिल्ली हाईवे को टोल कंपनी को लीज पर दे रखा है। टोल टैक्स वसूलने से लेकर मरम्मत व रखरखाव कार्य ठेकेदार को करना है, इसके बाद भी 12 किमी के हाईवे पर 30 से अधिक जगह जलभराव है। सिकंदरा सब्जी मंडी के सामने सड़क उखड़ गई है। 

फिसल रहे वाहन, हादसों की आशंका

हाईवे पर जलभराव से वाहन फिसल रहे हैं। दुर्घटना संभावित क्षेत्र बन गया है। वाहन पलटने व हादसों की आशंका है। सिकंदरा चौराहा पर बृहस्पतिवार सुबह कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। गुरुद्वारा मोड़ पर भी जीप अनियंत्रित हो गई। गनीमत रही कोई हादसा नहीं हुआ। 
विज्ञापन

2 of 5
आईएसबीटी पर जलभराव के बीच से गुजरते यात्री - फोटो : अमर उजाला

यहां भरा पानी 

कीठम इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने, रुनकता फ्लाइओवर पर दोनों तरफ, डॉल्फिन मोड़, यूपीएआईडीसी मोड़, सिकंदरा सब्जी मंडी, फ्लाईओवर के दोनों तरफ, कैलाश मंदिर के सामने नगरायुक्त आवास, बाईंपुर, कामयानी मोड़, गुरुद्वारे के सामने फ्लाईओवर, आईएसबीटी, खंदारी फ्लाइओवर, अबुलउला दरगाह के सामने, लंगड़े की चौकी आदि जगह जलभराव है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
हाईवे पर हुई फिसलन - फोटो : अमर उजाला

लगाई हैं टीमें

जलभराव से निकासी के लिए टीमें लगाई हैं। भारी बारिश के कारण पानी भर गया है। जहां सड़क खराब हुई है उसकी मरम्मत कराई जाएगी। - वैभव कुमार, प्रोजेक्ट हैड, डीए टोल रोड, आगरा

4 of 5
आईएसबीटी आगरा

40 से अधिक बसें निरस्त

बारिश के कारण बृहस्पतिवार की सुबह दिल्ली, अलीगढ़, जयपुर, लखनऊ, कानपुर सहित अन्य रूटों की 40 से अधिक बसों को निरस्त कर दिया गया। बारिश से रोडवेज बस सेवा पर भी असर पड़ा। आईएसबीटी, बिजलीघर और ईदगाह पर सुबह तीन घंटे तक सवारियां ही नहीं मिल सकीं। इस कारण पांच डिपो की लगभग 40 बसों को सुबह के वक्त निरस्त करना पड़ा। बाद में सवारियों के मिलने पर बसों को चलाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईएसबीटी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली रूट के लिए बसों की रही कमी 

दोपहर बाद दिल्ली रूट के लिए आईएसबीटी पर बसों की कमी भी खली। सेना भर्ती स्थगित होने के कारण 50 से अधिक बसों को रुनकता भेजा गया, इस कारण आईएसबीटी पर बसों की कमी पड़ गई। इससे यात्री परेशान नजर आए। एआरएम जयकरन सिंह ने बताया कि सुबह बसों में सवारियों की बेहद कमी रही। कुछ रूटों पर बसों को रवाना नहीं किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें