फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटक आसमान से भी कर सकेंगे ताज का दीदार, पर्यटन में रोमांच का रंग घोलेगा 'आगरा दर्शन'

Sun, 23 Jun 2019 09:48 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
आसमान से ताजमहल का नजारा
ताजनगरी के पर्यटन में 'आगरा दर्शन' योजना रोमांच का रंग घोलेगी। आगामी पर्यटन सीजन के आखिरी में पर्यटक हेलीकॉप्टर से 'आगरा दर्शन' कर सकेंगे। इसके लिए 3.95 करोड़ रुपये की लागत से हेलीपोर्ट का निर्माण शुरू कर दिया गया है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और इनररिंग रोड के बीच स्थित एत्मादपुर मदरा की जमीन पर इसे विकसित किया जा रहा है। इसके शुरू होने से ताजनगरी के पर्यटन जगत में एक नई शुरुआत होगी।
विज्ञापन

2 of 6
ताजमहल पर पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
शहर को अब तक भले ही सिविल एन्क्लेव की सौगात न मिल सकी हो लेकिन ‘आगरा दर्शन’ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने के लिए काम शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा तैयार किए जा रहे हेलीपोर्ट के लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने 2.26 हेक्टेयर जमीन दी है। 
विज्ञापन

3 of 6
ताजमहल
पहले चरण में चारदीवारी के साथ ही हेलीपैड बनाने का काम शुरू किया गया है। इसके बाद अन्य कार्य किए जाएंगे। योजना के लिए आगरा विकास प्राधिकरण से 0.4290 हेक्टेयर तथा एक अन्य किसान से 0.0267 हेक्टेयर जमीन और ली जानी है। कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार, अगले 6-7 महीनों में इसका काम पूरा हो जाएगा।

4 of 6
आसमान में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला
हेलीपैड के अलावा अतिरिक्त हेलीकॉप्टर को खड़ा करने के लिए हैंगर, पार्किंग, पर्यटकों के बैठने के लिए विश्राम गृह और टिकटघर, लिंक रोड, सौंदर्यीकरण के कार्य आदि। पर्यटन प्रोत्साहन की दृष्टि से विकसित किए जा रहे हेलीपोर्ट पर सिर्फ दिन में ही हेलीकॉप्टर के उतरने की व्यवस्था होगी। अंधेरा होने के बाद यहां हेलीकॉप्टर नहीं उतर सकेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
ताजमहल। - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में हर रोज हजारों देशी-विदेशी पर्यटक ताजमहल और अन्य स्मारकों के दीदार के आते हैं। इनके भ्रमण को और रोमांचक करने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जा रही है। ‘आगरा दर्शन’ के नाम से शुरू होनी वाली इस योजना के तहत पर्यटक आसमान से न सिर्फ ताजमहल का आकर्षक दृश्य देख सकेंगे बल्कि आगरा किला, एत्माद्दौला सहित अन्य स्मारक भी निहार सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Taj Mahal
पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता सादाब खान ने बताया कि हेलीपोर्ट का काम शुरू कर दिया गया है। अगले साल मार्च तक इसका निर्माण कार्य पूरा हो सकता है। इसके बाद इसका संचालन पर्यटन विभाग करेगा। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने कहा कि पर्यटन प्रोत्साहन की दिशा में ऐसी योजनाएं मील का पत्थर साबित हो सकती हैं। ताज के साथ एडवेंचर टूरिज्म होने से पर्यटन का ग्राफ और बढ़ेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें