फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरोसे का टीका: जोश में आगरा के कोरोना योद्धा, 2367 ने लगवाई वैक्सीन

Sat, 30 Jan 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • 18901: कर्मचारियों को लगना है
  • 9285: कर्मचारियों को अब तक लगा टीका
  • 9616: कर्मचारियों को लगना है बाकी
विज्ञापन
1 of 5
आगरा में कोरोना वैक्सीन लगातीं स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए कोरोना योद्धा उत्साहित हैं। शुक्रवार को 40 बूथों पर 2,367 कर्मचारियों ने भरोसे का टीका लगवाया। अब इनको दूसरी डोज 26 फरवरी को लगाई जाएगी। शुक्रवार को सुबह 10 बजे से टीकाकरण शुरू हुआ। स्वास्थ्य विभाग ने 4,123 कर्मचारियों को संदेश भेजे थे। एक बजे तक बूथों पर भीड़ रही। इस समय तक लगभग 50 फीसदी कर्मचारी टीका लगवा चुके थे। पांच बजे तक 2,367 कर्मचारियों का टीकाकरण हुआ। बचे हुए 1,756 कर्मचारियों की सूची बनाकर शासन को भेज दी गई।
विज्ञापन

2 of 5
टीकाकरण अभियान को देखते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को सर्वर की दिक्कत रही। इस कारण पोर्टल पर जानकारी दर्ज करने का काम प्रभावित रहा। बूथ प्रभारियों ने टीकाकरण प्रभारी को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में सर्वर की दिक्कत है, जल्द दुरुस्त हो जाएगी। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि चार फरवरी को 40 बूथों पर अभी 4,650 कर्मचारियों को टीका लगेगा। पांच फरवरी को 15 बूथों पर 1,569 कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। संख्या में बदलाव भी संभव है।
विज्ञापन

3 of 5
टीकाकरण के बाद जिला अस्पताल के चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
गैरहाजिर कर्मचारियों की सूची भेजी है
4,123 कर्मचारियों को संदेश भेजे गए, जिसमें से 2367 ने टीका लगवाया है। बचे हुए 1756 कर्मचारियों की सूची बनाकर शासन को भेजी है। -डॉ. संजीव वर्मन, जिला टीकाकरण प्रभारी

कार्ड में दर्ज है दूसरी डोज की तारीख
कर्मचारियों के टीका लगाने के साथ ही उनको कार्ड भी दिया गया है, जिस पर वैक्सीन की कंपनी का नाम, बैच नंबर और अगली डोज की तारीख भी दर्ज है। -डॉ. एके सिंह, अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य

4 of 5
डॉ. पीके माहेश्वरी, एसएन - फोटो : अमर उजाला
भरोसे का टीका लगवाकर बोले, कोरोना से डरें, टीके से नहीं टीका जरूर लगवाएं
कोरोना वायरस ने लाखों जान ले लीं, कम समय में कारगर और सुरक्षित टीका बनाना गौरव की बात है, मौका मिलने पर टीका जरूर लगवाएं, तभी वायरस खत्म होगा। -डॉ. पीके माहेश्वरी, एसएन

सबसे पहले लगवाया
टीकाकरण होने से ही कोरोना से निपटा जा सकता है। मेरा नाम सूची में आते ही खुशी हुई। बूथ पर जाकर सबसे पहले टीका लगवाया। -डॉ. गुरमीत सिंह, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीका लगने के बाद प्रमाणपत्र के साथ चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
वैक्सीन सुरक्षित है
शुक्रवार की सूची में मेरा नाम आया तो खुशी हुई, लोगों से अपील है कि कोरोना वायरस से डरें, लेकिन टीके से कतई न घबराएं। वैक्सीन सुरक्षित और कारगर है। -डॉ. शैलेंद्र चौधरी, एसएन 

पूरी तरह से स्वस्थ हूं
कोरोना वायरस ने लाखों जान ले लीं, अब वैक्सीन आ गई है तो इसका लाभ उठाना चाहिए। टीका लगवाया है, पूरी तरह से स्वस्थ हूं और मरीज देख रहा हूं। -डॉ. कंचन अग्रवाल, लेडी लॉयल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें