मथुरा और अलवर के रहने वाले दोनों युवकों को शादी का ख्वाब दिखाकर ठगों ने डेढ़ लाख से ज्यादा रुपये और कीमती सामान पार कर दिए।
दोनों युवक दूल्हा बनकर जब मैरिज हाल पहुंचे तो उन्हें ठगी का पता चला। शक न हो इसलिए ठगों ने दोनों युवकों की गोद भराई की रस्म भी करा दी थी।
मामला खुलने के बाद युवकों के परिजनों ने ठग गिरोह से जुड़े चार लड़कों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि मास्टरमाइंड फरार हो गया।