फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, आगरा के इस कॉलेज में तमंचे पर परीक्षा

Fri, 16 Mar 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 6
परीक्षा केंद्र पिस्टल खोसकर टहल रहा युवक - फोटो : अमर उजाला
आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षा में अब पिस्टल के दम पर नकल कराए जाने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो वायरल हो जाने के बाद कुलपति ने जांच के निर्देश दे दिए हैं। ढाई मिनट के वीडियो में नजर आ रहा परीक्षा केंद्र बिचपुरी स्थित कृष्णा एकेडमी का बताया जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
जमीन पर बैठकर परीक्षा देते छात्र - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को दोपहर की पाली में बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा थी। वीडियो में  25 से 30 साल के युवक कमरों में नकल कराते हुए दिख रहे हैं। कुछेक की कमर में पिस्टल लगी हुई है। ये साफ नजर आ रही हैं। ऐसे लग रहा है कि पिस्टल दहशत फैलाने के लिए लगाई गई ताकि कोई विरोध न कर सके। कमरे में पर्चियां और मॉडल पेपर के पन्ने भी पड़े हुए हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
नकल की चिट - फोटो : अमर उजाला
यह भी नजर आ रहा है कि वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने जैसे ही युवकों से प्रश्न किए तो वह सभी कमरों से बाहर जाने लगे। एक-एक कमरे में सात युवक हैं, कुछ कमरों में युवतियां भी दिखाई दे रही हैं। कृष्णा एकेडमी में पांच कालेजों का सेंटर है। इनमें लगभग 1900 परीक्षार्थी है। शुरूआत में तीन कालेजों का सेंटर ही यहां था। 

4 of 6
फर्नीचर की भी व्यवस्था नहीं थी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दो कालेजों का और सेंटर बनवा दिया गया है। इनमें बाजीराव कालेज, मनोरमा इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, एसएस मेमोरियल कालेज और केआर इंस्टीट्यूट और चौधरी रघुनाथ सिंह महाविद्यालय का सेंटर है। इनमें से चौधरी रघुनाथ सिंह महाविद्यालय सांसद चौधरी बाबूलाल के पुत्र का बताया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
रिवॉल्वर - फोटो : अमर उजाला
वीडियो में कुछ कमरों में परीक्षार्थी जमीन पर बैठकर भी परीक्षा दे रहे हैं। इससे साबित हो रहा है कि यहां फर्नीचर तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इसके बावजूद इतने सेंटर बनाए गए हैं। कुलपति डा. अरविंद दीक्षित का कहना है कि नकल कराते हुए वीडियो वायरल हुआ है, इसकी जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद इसे परीक्षा समिति में रखा जाएगा। पर्याप्त व्यवस्था न होने पर संबंधित कालेज की मान्यता भी समाप्त करने की संस्तुति करते हुए कार्यपरिषद की मीटिंग में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यही युवक खोसे था रिवॉल्वर - फोटो : अमर उजाला
कालेज प्रबंधक अजय तोमर का कहना है कि होने के नाते मैं कालेज में उपस्थित नहीं था। प्राचार्य से पता चला है कि कालेज में क्षमता से अधिक कालेजों के सेंटर डाल दिए हैं। शुरुआत में तीन कालेजों के सेंटर थे, बाद में जनप्रतिनिधि के दो कालेज के सेंटर और बना दिए गए। प्राचार्य ने बताया है कि कुछ लोग आए हुए थे, जो कालेज में दबाव बना कर अव्यवस्था फैला रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें