फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सड़क पर खून, पांच लाशें...नशा, पुलिस का डर और फिर मौत की रफ्तार, भयानक हादसे की ये थी वजह

Sat, 25 Oct 2025 08:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

थाना न्यू आगरा के नगला बूढ़ी में कार सवार पुलिस की चेकिंग देख डर गए। इसके बाद अंधे होकर सड़क पर कार दौड़ा दी।  बाइक सवार और 4 राहगीरों को टक्कर मारने के बाद कार डिवाइडर से टकराई। तीन बार पलटने के बाद घर के बाहर बैठे लोगों पर जा गिरी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
1 of 6
आगरा हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के थाना न्यू आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड स्थित नगला बूढ़ी में शुक्रवार रात को तेज रफ्तार कार ने 7 लोगों को चपेट में ले लिया। सबसे पहले बाइक सवार डिलीवरी बाॅय को कार की टक्कर लगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटनास्थल के पास ही पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस से बचने के लिए चालक ने कार दौड़ा दी। कुछ दूरी पर मां-बेटे सहित दो दोस्तों को चपेट में ले लिया।

कार ने खाए तीन पलटे
चालक ने इसके बावजूद कार को नहीं रोका। कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर आगे डिवाइडर से टकरा गई। तीन बार पलटते हुए एक घर के बाहर बैठे लोगों पर जा गिरी। इसके नीचे दो लोग दब गए। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। मोहल्ले के लोगों ने कार को सीधा करने के बाद दबे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां 5 को मृत घोषित कर दिया गया। 2 की हालत गंभीर है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
आगरा हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के डर से दौड़ाई कार
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि चालक नशे में था। वह पकड़े जाने के डर से कार को दाैड़ा रहा था। घटना रात तकरीबन 8 बजे की है। दयालबाग मार्ग से 80 फुटा की तरफ से नगला बूढ़ी की ओर एक कार तेज रफ्तार में आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शी नगला बूढ़ी निवासी प्रेमचंद ने बताया कि उनके पिता दाैलतराम की बृहस्पतिवार को मृत्यु हो गई थी। इस कारण परिवार ने घर के बाहर टेंट लगाया हुआ था। परिवार के लोग टेंट के नीचे बैठे हुए थे।

 
विज्ञापन

3 of 6
आगरा हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले  फूड डिलीवर करने वाले को उड़ाया
घर से 200 मीटर की दूरी पर शराब के ठेके के पास जतिन रिर्सार्ट है। कार ने सबसे पहले रिसॉर्ट के सामने ही ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाली कंपनी के कर्मचारी को चपेट में ले लिया। वह बाइक पर था। उसे टक्कर लगने के बाद भी चालक ने कार को नहीं रोका। बताया गया कि पास ही पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया। इससे बचने के लिए चालक ने स्पीड बढ़ा दी।

 

4 of 6
आगरा हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिर इनको रौंद दिया
अनियंत्रित कार की चपेट में रास्ते से गुजर रहीं नगला बूढ़ी निवासी बबली (38) व उसका बेटा गोलू, पेंटर का कार्य करने वाले दो दोस्त कमल (23) और कृष उर्फ कृष्णा (20) आ गए। बाद में कार 100 मीटर आगे एक डिवाइडर से टकराई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार ने तीन पलटे खाए। इसके बाद प्रेमचंद के घर के बाहर बैठे लोगों पर जा गिरी। इसमें प्रेमचंद के भतीजे राहुल और वीरेंद्र दब गए।

 
विज्ञापन

5 of 6
आगरा हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे के बाद मची चीख पुकार
हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। इस पर आसपास के लोग आ गए। उन्होंने किसी तरह कार को उठाने के बाद दबे हुए लोगों को निकाला। इस कार के साइलेंस से देवेंद्र और जतिन झुलस गए। सूचना पर कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। कार की चपेट में आए लोगों को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी भेजा, जहां पर बबली, भानु प्रताप, कमल, कृष्णा और बंटेश (50) को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य दो अन्य घायल हैं। उनका उपचार चल रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आगरा हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार चालक को पीटा
घटना के बाद पूरे मोहल्ले में हाहाकार मच गया। लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक नशे की हालत में था। टक्कर से एयरबैग खुल गए। इससे उसकी जान बच गई। हादसे के बाद कार लाक हो गई। इस पर उसे लोगों ने शीशा तोड़कर बाहर निकाला। इसके बाद पिटाई लगा दी। पुलिस ने किसी तरह लोगों से बचाया। इसके बाद थाने ले गए। पुलिस ने कार को हटाने का प्रयास किया। मगर लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग करने लगे। बाद में अपर पुलिस उपायुक्त आदित्य सिंह, एसीपी हरीपर्वत अक्षय संजय महाडिक पहुंचे। पुलिस ने 1 घंटे बाद लोगों को समझाया। इसके बाद हादसे वाली कार को कब्जे में लिया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें