आगरा में भगवान नगर के शिव अपार्टमेंट में रहने वाली स्वीटी और कॉलोनी निवासी शैंकी अग्रवाल ने साहस दिखाया। वारदात कर भागते बदमाशों को स्वीटी ने सीढ़ियों से गिरा दिया। बाद में शैंकी आए। उन्होंने एक बदमाश का पीछा किया। बदमाश ने बचने के लिए उन पर फायरिंग की। इस दौरान एक बदमाश गिर भी गया, फिर भी वे भाग निकले। शैंकी का कहना था कि कॉलोनी में और लोग होते तो बदमाश पकड़ लिए जाते। भगवान नगर कॉलोनी से बाहर निकलने के तीन रास्ते हैं। दो रास्ते बल्केश्वर मंदिर मार्ग की तरफ निकलते हैं, जबकि एक रास्ता नाले के बगल से होकर शांति एन्क्लेव कॉलोनी की तरफ जाता है। शिव अपार्टमेंट में सीढ़ियों से पहली और दूसरी मंजिल पर जाया जा सकता है। स्वीटी और रेनू सिंघल के फ्लैट के गेट बराबर में हैं। स्वीटी ने बताया कि रेनू सिंघल के घर से शोर सुनाई दे रहा था। इस पर वो अपने फ्लैट से बाहर आ गईं। देखा तो रेनू की बेटी आस्था खड़ी थी। वह दरवाजा खटखटा रही थीं।
विज्ञापन
2 of 7
पीड़ित परिवार के लोग
- फोटो : अमर उजाला
उनके फ्लैट के अंदर से कृष्णा का शोर सुनाई दे रहा था। उन्हें लगा कि अंदर किसी से झगड़ा हो रहा है। इस पर खड़ी हो गईं। तभी दरवाजा खोलकर दो बदमाश बाहर आए। उनके हाथ में चाकू और तमंचे लगे थे। वह सीढ़ियों की तरफ भागे। उनको समझते हुए देर नहीं लगी। उन्होंने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वो हाथ नहीं आए। उन्होंने दोनों को सीढ़ियों पर धक्का दे दिया। वह गिर पड़े। इस पर उनके चाकू गिर गए। बदमाश उठकर नीचे की तरफ भागने लगे। उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
3 of 7
अपार्टमेंट के बाहर खड़े पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
500 मीटर की दूरी पर थाना, गश्त होती नहीं
आगरा। बल्केश्वर स्थित भगवान नगर कॉलोनी थाना कमला नगर से तकरीबन 500 मीटर की दूरी पर है। कॉलोनी में आसपास घर बने हुए हैं। संकरा रास्ता है। बदमाश पैदल चप्पल पहनकर आए थे। दोनों मास्क लगाए थे। लोगों के घेरने पर पैदल ही भाग निकले। पुलिस की गश्त का कोई अता-पता नहीं था। अगर, पुलिस होती तो बदमाश पकड़ लिए जाते। यह कहना था कि कॉलोनी के लोगों का। दूसरी मंजिल पर फ्लैट में सरेशाम मां-बेटे को बंधक बनाकर लूट की वारदात से लोगों में दहशत है।
4 of 7
वारदात के बाद भागते बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
भ्रमित करने लगे बदमाश
अपार्टमेंट के सामने ही केमिकल व्यापारी शैंकी रहते हैं। वह घर के बाहर खड़े थे। शोर सुनकर वो अपार्टमेंट में आ गए। तभी बदमाश सीढ़ियों से नीचे आए तो भ्रमित करने के लिए ऊपर की तरफ इशारा कर चोर-चोर कहने लगे। मगर, ऊपर से परिवार के लोग उन्हें पकड़ने दौड़ रहे थे। वह कह रहे थे कि बदमाश नीचे हैं। इस पर शैंकी ने बदमाशों का पीछा किया। दोनों बदमाश अलग-अलग दिशा में भागे। शैंकी एक बदमाश का पीछा करने लगे। इस पर उसने शैंकी को निशाना बनाते हुए तीन फायर किए। इस पर वो घबरा गए। वह रुक गए। तभी बदमाश गिर भी गया। एक बदमाश गली से बल्केश्वर मंदिर की तरफ तो दूसरा नाले की तरफ से शांति एन्क्लेव कॉलोनी की तरफ से होकर भाग निकला। शोर शराबा होने पर कॉलोनी के घरों से लोग निकल आए। उन्होंने बाइक से बदमाशों की तलाश की, लेकिन वो कहीं नहीं मिले।
विज्ञापन
5 of 7
पुलिस को जानकारी देती महिला
- फोटो : अमर उजाला
दहशत में आईं रेनू रोने लगीं, महिलाओं ने संभाला
बदमाशों ने पहले रेनू की पिटाई की थी। इसके बाद बेटे को पीटा था। बेटे की कनपटी पर तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी थी। उसके गाल पर थप्पड़ भी मारे थे। इससे रेनू दहशत में आ गईं। पुलिस के पहुंचने पर भी वह रोये जा रही थीं। परिवार की महिलाएं और बेटियां उन्हें समझाने के प्रयास में लगी थीं। उनके घर से जेवरात भी गए हैं। हालांकि सुनील का कहना था कि जेवरात की कीमत ज्यादा नहीं हैं।
विज्ञापन
6 of 7
सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाश की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
रेकी कर वारदात, जानकार पर शक
पुलिस का कहना है कि बदमाशों को पता था कि फ्लैट दूसरी मंजिल पर है। इसलिए बदमाश सीधे सुनील सिंघल के फ्लैट में गए। वह बार-बार रुपये निकालने के बारे में कह रहे थे। अलमारी से रुपये लेने के बाद भागे। उन्हें रास्तों की भी जानकारी थी। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि वारदात में किसी जानकार का हाथ है। रेकी करके अंजाम दिया गया है।
इन सवालों के जवाब ढूंढ रही पुलिस
- एसएसपी ने बताया कि सुनील अपने घर में फैक्टरी के 12 लाख रुपये रखे हुए थे। फैक्टरी हिमांशु अग्रवाल उर्फ चिली की है। इसमें चार मजदूर ठेकेदार के काम करते हैं। महीने का 40 से 50 हजार का खर्च है। महीने में चार लाख का टर्नओवर है। ऐसे मे 12 लाख रुपये कहां से आए, इसके बारे में पता किया जा रहा है।
- फैक्टरी मालिक का कहना है कि उन्होंने 16 लाख रुपये रखवाए थे। इसमें से चार लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। बाकी रकम रखी थी। पुलिस पता कर रही है कि कुछ दूरी पर ही फैक्टरी होने के बावजूद मैनेजर अपने पास रकम क्यों रखता था।
- बदमाशों को कैसे पता चला कि सुनील सिंघल के घर में 12 लाख रुपये कैश रखा है, किसी जानकार ने ही रेकी की होगी। घर में कौन-कौन आया, सुनील का किससे संपर्कहै, यह पता किया जा रहा है।
- बदमाश रेनू का मोबाइल भी लेकर गए हैं। पुलिस उसकी लोकेशन पता करने लगी है।
- बदमाशों के पास घरों में इस्तेमाल होने वाली छुरी, एयर पिस्टल थी। भागते समय यह गिर गए। चप्पल पहनकर आए थे। एक बदमाश की चप्पल भी उतर गईं। इस तरह से कोई गैंग नहीं आता, फिर कौन हैं ये।