मथुरा पहली बारिश में ही डूब गया। सांसद हेमामालिनी और योगी के मंत्री श्रीकांत शर्मा के मथुरा का हाल पहली बारिश में कुछ ऐसा था कि लोगों के घरों में पानी घुस गया। जगह-जगह रोड डूब गई।
विज्ञापन
2 of 7
जलभ्ाराव
- फोटो : अमर उजाला
महानगर का शायद ही कोई मोहल्ला या फिर कालोनी ऐसा रहो हो जो बारिश के पानी में डूबने से बचा हो। रास्ते बंद गए थे। सड़कों पर खड़ी गाड़ियां आधी डूब गईं। जिसने भी निकलने की कोशिश की वही फंसा। मोटरसाइकिलें बह गईं।
विज्ञापन
3 of 7
जलभ्ाराव
- फोटो : अमर उजाला
मोहल्लों से ज्यादा बुरी स्थिति कालोनियों की रही। सुबह से शाम तक पानी भरा रहा। हालत ये हो गई कि शहर में लबालब भरे पानी को निकालने के लिए पंपिंग सेट का सहारा लेना पड़ा।
4 of 7
जलभ्ाराव
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बुधवार की शाम से बरसात शुरू हुई मथुरा में अाैर पूरी रात आसमान से पानी बरसा। सुबह को जब लोग सोकर उठे तो घरों के बाहर कई कई फुट पानी भरा था। चंद्रपुरी कालोनी में तो कई लोगों के घरों में पानी घुस गया।
विज्ञापन
5 of 7
जलभ्ाराव
- फोटो : अमर उजाला
पूरा दिन घरों में घुसे पानी को निकालने में लोग लगे रहे। चंदनवन कालोनी, मोतीकुंज, जयसिंहपुरा, अंबेडकर कालोनी कृष्णा नगर, छत्ता बाजार, हनुमान नगर, चाणक्यपुरी, चंद्रपुरी, नटवरनगर, हनुमाननगर और द्वारिकापुरी में भारी पानी जमा रहा।
विज्ञापन
6 of 7
जलभ्ाराव
- फोटो : अमर उजाला
स्थिति यह थी कि लोग पानी खींचने में लगे रहे। कई जगह से तो शाम तक भी पानी कम नहीं हो सका था। लोग परेशान रहे। सभी का कहना था कि पानी की निकासी न हो पाने के कारण यह हालात पैदा हुए हैं।
महापौर मुकेश आर्यबंधु ने कहा शहर में जलभराव का कारण अत्यधिक बारिश रही। हमने नालों की सफाई कराई थी। यदि नालों की सफाई नहीं हुई होती तो और भी स्थिति खराब होती। जहां भी जलभराव हुआ वहां पंप लगवा कर सफाई कराई गई है।