ताजमहल की सुरक्षा का जायजा लेने के दौरान एडीजी सुरक्षा व अन्य अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह ने ड्रोन उड़ाए जाने से रोकने पर भी बात की। उन्होंने कहा कि एंटी ड्रोन डिवाइस उपकरण लगाए जाएं। उनको खरीदने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएं। इनके लगने से ड्रोन को सुरक्षाकर्मी उड़ने से रोक सकेंगे। यह भी कहा कि ड्रोन नहीं उड़ाने के संबंध में जगह-जगह बोर्ड लगाए जाने चाहिए। होटलों के आसपास जानकारी वाले बोर्ड लगाए जाएं, जिससे पर्यटक देख सकें। बैठक में आईजी नवीन अरोरा, सीआईएसएफ के आईजी सुधांशु कुमार, डीएम पीएन सिंह, एसएसपी मुनिराज जी, एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद, एएसआई, एडीए के अधिकारी मौजूद रहे।