फिल्म 'सिंघम' से बॉलीवुड में पहचान बनाने वालीं साउथ इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा काजल अग्रवाल ने मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए ताजमहल की खूबसूरती की जमकर तारीफ की है।
विज्ञापन
2 of 6
पिता के साथ काजल अग्रवाल
- फोटो : Facebook
काजल अग्रवाल अपने परिवार के साथ ताजमहल पहुंचीं। सुबह की सुनहरी धूप के बीच उन्होंने खूबसूरत ताजमहल का दीदार किया। ताज की खूबसूरती देखकर वो मंत्रमुग्ध रह गईं।
विज्ञापन
3 of 6
ताजमहल के सामने फोटो खिंचाती काजल अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
काजल अग्रवाल ने डायना बेंच पर बैठकर फोटो भी खिंचवाएं। अपने पापा के साथ सेल्फी भी खींची। इस दौरान काजल बेहद ही मनमोहक अंदाज में नजर आईं।
4 of 6
ताजमहल के सामने फोटो खिंचाती काजल अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल परिसर में काजल अग्रवाल सादगी भरे अंदाज में दिखीं। पहले तो पर्यटक उन्हें पहचान नहीं पाए, लेकिन जब पता चला तो उनकी एक झलक पाने के लिए पर्यटक बेताब दिखे।
विज्ञापन
5 of 6
ताजमहल परिसर में काजल अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
काजल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मैंने अभी तक ताजमहल की मनोरम सुंदरता के बारे में कुछ सुना था, लेकिन पहली बार ताजमहल को देखा है। मैं ताज की खूबसूरती देखकर हैरान हूं। इसकी छाप हमेशा मेरे दिल में रहेगी।'
काजल अग्रवाल ने साउथ से लेकर बॉलीवुड तक की फिल्में की हैं। साल 2011 में काजल अग्रवाल अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम' में भी नजर आई थीं। इसके बाद साल 2013 में आई फिल्म 'स्पेशल 26' में भी उन्होंने अभिनय का कमाल दिखाया।