फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ताजमहल में पर्यटकों पर हमलावर हो रहे खूंखार बंदर, पकड़ने के लिए प्रशासन बना रहा एक्शन प्लान

Wed, 21 Sep 2022 01:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल में बंदर - फोटो : Amar Ujala
ताजनगरी में खूंखार हो रहे बंदरों के उत्पात और हमलों से निजात के लिए एक्शन प्लान बनेगा। नवागत डीएम नवनीत सिंह चहल ने इस संबंध में पुलिस, नगर निगम व वन विभाग से कार्य योजना मांगी है। मथुरा की तर्ज पर बंदरों को पकड़ा जाएगा। यह काम संबंधित विभागों के आपसी समन्वय से होगा। बता दें कि ताजमहल में बंदरों का उत्पात बढ़ता ही जा रहा है। बीते 15 दिनों में चार पर्यटकों पर बंदर हमला कर चुके हैं। इनमें से तीन को काटकर घायल कर दिया था। विश्व धरोहर स्मारक पर बंदरों के उत्पात के कारण विदेशी पर्यटक बुरा अनुभव लेकर लौट रहे थे।  

कलेक्ट्रेट में डीएम नवनीत सिंह ने मंगलवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों संग बैठक की। पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि ताजमहल, अस्पताल व अन्य स्थलों पर बंदर व कुत्तों के काटने के मामले आ रहे हैं। इसके लिए एसएसपी और नगरायुक्त के साथ मिलकर योजना बनाई जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ताजमहल में बंदर - फोटो : अमर उजाला
डीएम ने कहा कि बंदरों को पकड़ा जाएगा। वन विभाग इन्हें जंगल में छोड़ेगा। पुलिस, नगर निगम व वन विभाग की संयुक्त टीम बंदरों की रोकथाम के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों की राय से काम होगा। विभागों से सुझाव भी मांगे गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
ताजमहल के आसपास रहते हैं बंदर - फोटो : अमर उजाला
डीएम नवनीत सिंह चहल ने कहा कि आगरा की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छवि है। यहां जो भी पर्यटक आता है वह अपने शहर आगरा की छवि के साथ देश की छवि भी साथ ले जाता है।

4 of 5
ताज में बंदर भगाते ASI कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
दशहरा घाट मंदिर की ओर से हर दिन सुबह और शाम को खाने की तलाश में बंदरों का बड़ा झुंड ताजमहल में पहुंचता है। ये बंदर पर्यटकों पर हमलावर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बंदरों के हमले में घायल हुई पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
पर्यटक सुखद अनुभव के लिए ताज का दीदार करने आते हैं, लेकिन उत्पाती बंदरों के कारण बुरा अनुभव लेकर लौटते हैं। बंदरों की समस्या से निजात के लिए प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें