फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी: मुख्य मंच पर राम मंदिर की झलक, देखें राष्ट्रीय अधिवेशन की चुनिंदा तस्वीरें

Sat, 23 Nov 2019 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
एबीवीपी के अधिवेशन का मुख्य मंच - फोटो : अमर उजाला
आगरा कॉलेज मैदान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के चार दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। अधिवेशन में श्रीराम मंदिर निर्माण और जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाया जाना चर्चा का मुख्य विषय है। यह प्रस्ताव केंद्रीय कार्य समिति और राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठकों में रखा गया।
विज्ञापन

2 of 5
डॉ. एस. सुब्बैया ने किया अधिवेशन का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
मुख्य पंडाल (दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार) के मंच के पीछे लगा बैकड्रॉप भी अधिवेशन की कहानी कह रहा है। बैकड्रॉप पर दो महज दो चित्रों को जगह दी गई है। इसमें एक अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर का प्रस्तावित मॉडल और भारत का मानचित्र है। मानचित्र में लद्दाख और जम्मू-कश्मीर को अलग-अलग राज्य प्रदर्शित किए गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस सुब्बैया - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक में भी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस. सुब्बैया ने कहा कि भारत आध्यात्मिक देश है। राम के बाण की हुंकार, भगवान कृष्ण का शंखनाद, भगवान शंकर का तांडव जनमानस को रोमांचित करता है। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने को भी एतिहासिक कदम बताया।

4 of 5
सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेतीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
एबीवीपी ने अधिवेशन स्थल पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। इसमें चंद्रयान टू और विंग कमांडर अभिनंदन के चित्र लगाए गए हैं। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और संगठन के कार्यकर्ताओं ने इसके साथ सेल्फी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेतीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
संगठन के 65वें अधिवेशन का भी सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। ध्वजमंडल तैयार किया गया है। शुक्रवार शाम गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व की झांकी भी सजाई गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें