आगरा के ट्रांस यमुना कालोनी के रहने वाले बीटेक पास एक कारोबारी ने एक महिला दोस्त की छह साल पहले धोखे से ली गई अश्लील फोटो उसके पति के मोबाइल फोन पर भेज दी। उसकी इस घिनौनी करतूत से युवती की वैवाहिक जिंदगी में जहर घुल गया है। उसके पति ने सच्चाई को जानने की कोशिश किए बगैर ही उसे तलाक का नोटिस दे दिया है।
विज्ञापन
कॉलेज में हुई थी दोस्ती
2 of 6
friendship
- फोटो : demo pic
युवती आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली है। आरोपी युवक ने मेरठ के एक कॉलेज से छह साल पहले बीटेक किया है। युवती भी उसी कॉलेज में पढ़ी थी। उसी दौरान उसकी आरोपी से दोस्ती हो गई। अब आरोपी की बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान है।
विज्ञापन
कोल्ड ड्रिंक में मिलाया था नशीला पदार्थ
3 of 6
cold drink
- फोटो : Getty Images
युवती का आरोप है कि मयंक ने उसके साथ फरेब किया। छह साल पहले एक दिन उसे दोस्ती का वास्ता देकर बुलाया था। उसे धोखे से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उसकी अश्लील फोटो खींच ली। युवती का कहना है कि उसे इसकी जानकारी नहीं थी। उसकी शादी पिछले साल आगरा में ही हो गई थी।
ब्लैकमेल कर रहा था आरोपी
4 of 6
threat call
- फोटो : amar ujala
आरोपी युवक छह साल से युवती को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा था। उससे कहता था कि वह जैसा कहे, वैसा करे, वर्ना उसकी तस्वीर वायरल कर देगा। वह उसकी धमकी से नहीं डरी। वह उस पर जिस्मानी ताल्लुकात बनाने का दबाव डाल रहा था। युवती का कहना है कि उसने साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन
पति को व्हाट्स एप पर भेजी फोटो
5 of 6
व्हाट्सएप्प
- फोटो : self
इस पर कुछ दिन पहले उसने धोखे से उसके मोबाइल से उसके पति का नंबर निकाल लिया। उस नंबर वह वही अश्लील फोटो व्हाट्स एप से भेज दी। इस तस्वीर में युवती और आरोपी साथ हैं। युवती का कहना है कि तस्वीर देखते ही उसके पति के मन में शक आ गया। उसने सच्चाई जानने की कोशिश नहीं की। उसे तलाक का नोटिस भेज दिया।
युवती का कहना है कि आरोपी युवक ने उसका जीवन बर्बाद कर दिया है। अब वह उसे सबक सिखाएगी। जब उसकी शादी टूटेगी, तब पता लगेगा कि किसी का संसार उजाड़ता है तो कितनी पीड़ा होती है। उसने उससे कई बार कहा कि फोटो डिलीट कर दे, लेकिन उसने नहीं किए।