इन शहरों की टीमें भी हुईं शामिल
अन्य टीमें कोलकाता, दिल्ली, दुबई, इंदौर, चड़ीगढ़, मुंबई, कानपुर, अहमदाबाद, चेन्नई आदि शहरों से आई थीं। गाड़ियों में जीप, फारच्यूनर, होंडा सिटी, थार, जिप्सी, ऑल्टो शामिल हुईं। दोपहर ढाई बजे ड्राइवर्स की ब्रीफिंग सुदेव बरार ने की। रैली के चीफ स्टुवर्ट मूसा शरीफ एवं रिषी बजाज हैं।
शाम चार बजे गाड़ियां अपने तय रूट पर होटल क्लार्क शिराज से शुरू होकर आगरा किला होती हुई मलपुरा इलाके से होती हुई शाम साढ़े सात बजे वापस होटल पहुंचीं। शनिवार को रैली सुबह छह बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगी।
आगरा ताज कार रैली के आगाज पर यूपी टूरिज्म के आरके रावत, होटल के जीएम अमूल्य कक्कड़, मोटर स्पोर्ट्स क्लब के हरविजय सिंह वाहिया, राममोहन कपूर, प्रशांत जैन, हेमंत जैन, अर्पित अग्रवाल, अमित मित्तल, करन अग्रवाल, अलका बरार आदि मौजूद रहे।