फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा भी करेगा यह स्मार्ट हेलमेट, और भी हैं कई खासियत, देखिए तस्वीरें

Wed, 11 Dec 2019 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
स्मार्ट हेलमेट - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सेंट जोंस गर्ल्स इंटर कॉलेज में मंगलवार को 47वीं मंडलीय जवाहरलाल नेहरू विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें मंडल के सभी जिलों के छात्र-छात्राओं ने मॉडल प्रदर्शित किए। जूनियर वर्ग (कक्षा छह से 10 तक) 68, सीनियर वर्ग (कक्षा 11 व 12) में 61 और अध्यापक संवर्ग में 16 मॉडल लगाए गए। इसमें स्मार्ट हेलमेट का मॉडल खूब पसंद किया गया।
विज्ञापन

2 of 6
मंडलीय विज्ञान प्रर्दशनी का अवलोकन जेडी डॉ. मुकेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
सुदिति ग्लोबल एकेडमी मैनपुरी के कक्षा 11 के छात्र शाहाब अनवर ने ‘स्मार्ट हेलमेट’ का मॉडल प्रदर्शित किया। इस हेलमेट में महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से पेनिक बटन भी लगाया गया है। इसे दबाने पर फीड किए गए नंबरों पर मैसेज पहुंच जाएगा। बाइक चलाने वाले की लोकेशन भी पता चल जाएगी। इसके अलावा हेलमेट पहनने के बाद ही बाइक स्टार्ट होगी। हेलमेट में ब्रीथ एनलाइजर भी इस्तेमाल किया गया है। जिससे शराब पीकर बाइक चलाने पर वो अपने आप बंद हो जाएगी।
विज्ञापन

3 of 6
मंडलीय विज्ञान प्रर्दशनी का अवलोकन जेडी डॉ. मुकेश अग्रवाल व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
शाहाब ने बताया कि हेलमेट बनाने की लागत करीब दो हजार रुपये आई है। एक बार वो स्कूल बस से जा रहे थे, रास्ते में दुर्घटना हो गई, बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। इसके बाद उनके मन में स्मार्ट हेलमेट बनाने का विचार आया। महिलाओं के साथ हुई घटनाओं के बाद उन्होंने हेलमेट में पेनिक बटन लगाया। इससे पूर्व प्रदर्शनी का उद्घाटन मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने किया।

4 of 6
छात्रा अंजलि शाक्य ने रिसोर्स मैनेजमेंट पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किया - फोटो : अमर उजाला
एसबीआरएल एकेडमी मैनपुरी की छात्रा अंजलि शाक्य ने रिसोर्स मैनेजमेंट पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किया। इसमें गोवंश व आवारा पशु रखने की व्यवस्था की गई है। जेनरेटर पुली सिस्टम लगाया है। पशुओं से पुली को चलाकर बिजली पैदा की जा सकती है। इसे पॉवर हाउस में स्टोर करके ग्रामीणों को सप्लाई की जा सकती है। बदले में उनसे पशुओं के लिए हरा चारा लिया जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
मंडलीय विज्ञान प्रर्दशनी का अवलोकन जेडी डॉ. मुकेश अग्रवाल व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
एमडी जैन इंटर कॉलेज, आगरा के कक्षा 12 के छात्र यशपाल ने मल्टीपरपज टॉयलेट क्लीनर का मॉडल प्रस्तुत किया। इसमें पानी, टॉयलेट क्लीनर की पाइप लगाई गई है। घूमने वाला ब्रश लगाया गया है। उपकरण को चार्ज करके पानी गरम किया जा सकता है और बिना झुके टॉयलेट को साफ किया जा सकता है। यह मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सेंट जोंस गर्ल्स इंटर कॉलेज में लगी विज्ञान प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
बदलभद्र इंटर कॉलेज, बलदेव, मथुरा के कक्षा 12 के छात्र बादल सिंह विवेक ने वर्किंग रोबोट का मॉडल प्रस्तुत किया। बताया कि इससे ट्रैफिक कंट्रोल के अलावा अन्य कार्य लिए जा सकते हैं। केआर गर्ल्स इंटर कॉलेज, मथुरा की कक्षा 11 की छात्रा मनीषा शर्मा ने हाइड्रोपोनिक सिस्टम का मॉडल प्रदर्शित किया। इसमें स्मार्ट इरिगेशन, कोल्ड स्टोरेज और मूविंग सोलर पैनल को शामिल किया गया। बिना मिट्टी के फसल उगाने का तरीका बता गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें