राजा मानसिंह हत्याकांड के दोषी
- फोटो : अमर उजाला
अस्थाई जेल में बनाई विशेष बैरक, मांगी सुरक्षा
राजा मानसिंह हत्याकांड के 11 अभियुक्तों के अस्थाई जेल में पहुंचने पर एक अस्थाई बैरिक तैयार कर ली गई। यह बैरक अस्थाई जेल रतनलाल फूल कटोरी गर्ल्स इंटर कॉलेज में बनाई गई है। यहां पर ही हत्याकांड के 11 दोषियों को रखा गया है। साथ ही संवेदनशील दोषियों के चलते वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेंद्र मैत्रेय ने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने को कहा है। उनका कहना है कि सभी 11 अभियुक्तों को अस्थाई जेल की बैरक में रखा जाएगा। हमने स्वास्थ्य विभाग की टीम को सभी की कोरोना जांच के लिए कहा गया है।