Zero Balance Account Negative Balance Rules: आज के समय में लगभग हर किसी के पास बैंक खाता होना जरूरी हो गया है, क्योंकि लगभग सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बैंक अकाउंट होना जरूरी हो गया है। इसीलिए बहुत से लोग 'जीरो बैलेंस अकाउंट' (BSBDA) खुलवाते हैं, जिसे सिर्फ दस्तावेजों की मदद से बिना पैसे जमा किए खोला जा सकता है।
अक्सर ग्राहकों को डर सताता है कि अगर उनके खाते में पैसा खत्म हो गया, तो बैंक जुर्माना लगाकर बैलेंस को 'माइनस' में ले जाएगा, या फिर अगली बार पैसा डालने पर बैंक पुराने जुर्माने के नाम पर सारे पैसे काट लेगा। आइए इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।