Joint Nomination In Single Bank Account: बैंक खाते में जमा आपकी मेहनत की कमाई आपके बाद आपके अपनों के काम आए, इसके लिए 'नॉमिनेशन' सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। अक्सर लोग अपने सिंगल बैंक अकाउंट में सिर्फ एक ही व्यक्ति को नॉमिनी बनाते हैं, मगर क्या आप जानते हैं कि आप एक से अधिक व्यक्तियों को भी नॉमिनी बना सकते हैं? इसे 'जॉइंट नॉमिनेशन' या मल्टीपल नॉमिनेशन कहा जाता है।
बैंकिंग नियमों के अनुसार अगर खाताधारक की मृत्यु हो जाती है और एक से अधिक नॉमिनी हैं, तो जमा राशि का विवाद रहित बंटवारा आसान हो जाता है। अक्सर परिवारों में संपत्ति को लेकर होने वाले झगड़ों का मुख्य कारण स्पष्ट उत्तराधिकार का न होना होता है। इसलिए आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं कि आप अपने खाते में एक से ज्यादा नॉमिनी कैसे जोड़ सकते हैं साथ ही इसके फायदे के बारे में जानते हैं।