आज के समय YouTube सबसे लोकप्रिय वीडियो प्लेटफॉर्म बन चुका है। हालांकि, यूट्यूब पर वीडियो देखते समय बार-बार आने वाले विज्ञापन व्यूअर्स के अनुभव को खराब कर देते हैं। कई बार एक छोटे से वीडियो को देखते समय पहले और बीच में कई एड्स दिखने लगते हैं, जिससे लोग काफी परेशान हो जाते हैं। अगर आप यूट्यूब पर बिना एड्स के वीडियो देखना चाहते हैं तो इसका भी समाधान है। टेक एक्सपर्ट्स और अनुभवी यूजर्स कुछ ऐसे वैकल्पिक तरीकों के बारे में बताते हैं, जिनकी मदद से आप एड्स के बिना यूट्यूब वीडियो को देख सकते हैं।