फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Youtube Income: यूट्यूब के जरिए इस तरह कर सकते हैं लाखों रुपये की कमाई, बस करना होगा ये काम

Mon, 07 Mar 2022 11:36 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How to earn money through YouTube - फोटो : Pixabay
आज के इस आधुनिक दौर में कमाई के कई नए रास्ते खुल गए हैं। आज बड़े पैमाने पर लोग यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि जगहों से अच्छी मात्रा में पैसे कमा रहे हैं। इन प्लेटफॉर्म्स ने लोगों को ऐसा मंच दिया है, जहां पर न केवल वे अपने टैलेंट को दिखा सकते हैं बल्कि उसके जरिए अच्छी कमाई भी कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसा आइडिया देने वाले हैं, जिसकी मदद से आप हर महीने यूट्यूब से लाखों रुपयों की कमाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको यूट्यूब इनफ्लुएंसर बनना होगा। आज इंटरनेट पर कई लोग इनफ्लुएंसिंग वीडियो डालकर लाखों रुपयों की कमाई कर रहे हैं। इस काम को शुरू करने के लिए आपके पास स्मार्टफोन और इंटरनेट का होना जरूरी है। आपको स्मार्टफोन के जरिए अपने इनफ्लुएंसिंग वीडियो को रिकॉर्ड करना है। उसके बाद वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड करना होगा। ऐसा करके आप यूट्यूब के जरिए अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में -
विज्ञापन

2 of 5
How to earn money through YouTube - फोटो : Pixabay
आज यूट्यूब पर इनफ्लुएंसिंग वीडियो को देखने वालों की बड़ी संख्या है। देश ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में इस तरह के वीडियो को काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में आप मोटीवेशनल और इनफ्लुएंसिंग वीडियो को यूट्यूब पर डालकर अच्छी कमाई कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
How to earn money through YouTube - फोटो : Pixabay
हालांकि, इनफ्लुएंसिंग वीडियो को बनाने के लिए आपको एक खास सब्जेक्ट चुनना होगा। विषय का चयन करने के बाद आपको उस पर वीडियो बनाना है। वीडियो बनाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि ऑडियो क्वालिटी अच्छी हो। अच्छी ऑडियो क्वालिटी के लिए आप माइक का उपयोग कर सकते हैं।

4 of 5
How to earn money through YouTube - फोटो : Pixabay
शुरुआत में आपको अपने यूट्यूब चैनल को प्रमोट करने के लिए कंटेंट और मार्केटिंग दोनों ही स्तर पर अच्छी खासी मेहनत करनी होगी। धीरे-धीरे जब आपके चैनल पर सब्सक्राइबर की संख्या बढ़ने लगेगी, उसके बाद आपके अच्छी कमाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to earn money through YouTube - फोटो : Pixabay
इसके अलावा आपको कई कंपनियां अपने एड को प्रमोट करने के लिए पैसे भी देंगी। इस तरह से आप यूट्यूब इनफ्लुएंसर बनकर हर महीने लाखों रुपयों की कमाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें