Youtube Alert: स्मार्टफोन से सिर्फ लोग एक-दूसरे से मैसेज, कॉल या वीडियो कॉल के जरिए ही बात नहीं करते। बल्कि, इसके कई और फायदे भी हैं। अब एक बड़ी संख्या में लोग स्मार्टफोन के जरिए सोशल मीडिया से जु़ड़े हैं और फिर ये लोग अपना मनोरंजन भी करते हैं। जैसे- यूट्यूब के जरिए लोग अपनी पसंदीदा फिल्में, वेब सीरीज और गाने तक सुनते हैं। लेकिन क्या यूट्यूब का सिर्फ इतना ही काम है, तो इसका जवाब है न क्योंकि आज के समय में खासतौर पर युवा इस प्लेटफॉर्म के जरिए अच्छी खासी कमाई भी कर रहे हैं। यूट्यूब पर लोग अपना चैनल बनाते हैं और इसके बाद वीडियो डालकर कमाई करते हैं। ऐसे में अगर आप एक यूट्यूबर हैं, तो आपके लिए कुछ बातों का जानना बेहद जरूरी है वरना आपका चैनल बंद तक हो सकता है। तो चलिए जानते हैं यूट्यूब पर आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...