एक अच्छा निवेश आपको कम समय में अच्छा खासा रिटर्न दे सकता है। हालांकि, देश में ज्यादातर लोगों को निवेश को लेकर अच्छी समझ नहीं है। इस कारण कई लोग अपना पैसा सुरक्षित जगहों जैसे सरकार की छोटी बचत योजनाएं या एफडी में निवेश करते हैं। निवेश के ये क्षेत्र सुरक्षित होते हैं। हालांकि, यहां से आपको सीमित रिटर्न मिलता है। अगर आप अपने पैसों को समय के साथ अच्छी तरह ग्रो करना चाहते हैं तो आप म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश कर सकते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक निवेश का यह क्षेत्र आपको लॉन्ग टर्म में अच्छा खासा रिटर्न दे सकता है। 10 हजार रुपये निवेश करके 10 सालों में 23 लाख रुपये से ज्यादा का फंड कैसे जुटाया जा सकता है? इस बारे में अगर आप जानना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इसी निवेश के गणित के बारे में समझाने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -