Year Ender 2023: देश के करोड़ों गरीब किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने और उनकी आय में वृद्धि करने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि नामक एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। भारत सरकार इस योजना के अंतर्गत हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल किसानों के खाते में तीन किस्तों के माध्यम से भेजा जाता है। अब तक किसानों के खाते में सरकार कुल 15 किस्तें जारी कर चुकी है। साल 2023 खत्म होने जा रहा है। ऐसे में इस साल भी भारत सरकार ने किसानों के खाते में 13वीं, 14वीं और 15वीं किस्त को जारी किया। देश के करोड़ों किसानों के खाते में इस साल तीन किस्तों के माध्यम से 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजी गई। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -