आपने कई लोगों को ये कहते हुए सुना होगा कि 'जल ही जीवन है।' जल मनुष्य और जीव-जंतुओं के लिए बेहद जरूरी है। खेती करनी हो, घर का काम करना हो, नहाना हो, पीना हो आदि। इन सभी कामों के लिए जल बेहद जरूरी है। वहीं, दूसरी तरफ पानी के बिना जीवन की कल्पना मात्र से ही डर लगता है। बात अगर भारत की करें, तो यहां कई ऐसे शहर हैं जहां गर्मी के समय पानी की काफी किल्लत हो जाती है। जबकि आने वाले समय में इन शहरों के लिए काफी खतरा भी बना हुआ है। यही नहीं, दुनिया भर के लिए जल की कमी का संकट एक विकट समस्या के रूप में सामने खड़ा है। ऐसे में कैसे जल को बचाया जा सके और जल की क्या महत्वता है आदि। इन सब बातों को ध्यान में रखकर ही हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है। तो चलिए आपको इस दिन के बारे में विस्तार से बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...