फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Water Day 2022: पहली बार कब मनाया गया था विश्व जल दिवस? जानें इस दिन के महत्व से लेकर इतिहास तक सबकुछ

Tue, 22 Mar 2022 02:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
विश्व जल दिवस 2022 की थीम क्या है - फोटो : istock
आपने कई लोगों को ये कहते हुए सुना होगा कि 'जल ही जीवन है।' जल मनुष्य और जीव-जंतुओं के लिए बेहद जरूरी है। खेती करनी हो, घर का काम करना हो, नहाना हो, पीना हो आदि। इन सभी कामों के लिए जल बेहद जरूरी है। वहीं, दूसरी तरफ पानी के बिना जीवन की कल्पना मात्र से ही डर लगता है। बात अगर भारत की करें, तो यहां कई ऐसे शहर हैं जहां गर्मी के समय पानी की काफी किल्लत हो जाती है। जबकि आने वाले समय में इन शहरों के लिए काफी खतरा भी बना हुआ है। यही नहीं, दुनिया भर के लिए जल की कमी का संकट एक विकट समस्या के रूप में सामने खड़ा है। ऐसे में कैसे जल को बचाया जा सके और जल की क्या महत्वता है आदि। इन सब बातों को ध्यान में रखकर ही हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है। तो चलिए आपको इस दिन के बारे में विस्तार से बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
विश्व जल दिवस 2022 की थीम क्या है - फोटो : istock
क्या है इस दिन का इतिहास?
  • बात अगर विश्व जल दिवस के इतिहास की करें, तो ब्राजील के रियो द जेनेरियो में 'पर्यावरण तथा विकास का संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन' साल 1992 के दिन आयोजित किया गया था। इसी दिन इस बात की घोषणा की गई थी कि हर साल 22 मार्च के दिन विश्व जल दिवस मनाया जाएगा। वहीं, 22 मार्च 1993 को पहला विश्व जल दिवस मनाया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
विश्व जल दिवस 2022 की थीम क्या है - फोटो : istock
इस दिन को मनाने का क्या है महत्व?
  • हम सभी जानते हैं कि जिस तरह से धरती से जल तेजी से खत्म हो रहा है। ऐसे में जरूरी है कि इसे बचाने के लिए कुछ उपाय किए जाएं, नहीं तो वो दिन दूर नहीं जब पूरी दुनिया जल के संकट से जूझती हुई नजर आएगी। इसलिए लोगों में जागरूकता फैलाने के महत्व से ये दिन मनाया जाता है।

4 of 5
विश्व जल दिवस 2022 की थीम क्या है - फोटो : istock
ये है इस साल की थीम
  • बात अगर इस साल 2022 की थीम की करें, तो इस साल की थीम 'भूजल: अदृश्य को दृश्यमान बनाना' है। हर साल विश्व जल दिवस के लिए एक थीम चुनी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विश्व जल दिवस 2022 की थीम क्या है - फोटो : istock
कैसे मनाते हैं इस दिन को?
  • हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है, और इस दिन अलग-अलग स्तर पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भाषण, सम्मेलनों, प्रतियोगिताओं आदि के जरिए लोगों को जल का महत्व बताते हुए इस बचाने के बारे में जागरूक भी किया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें