फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियां ध्यान दें: क्या आपके मोबाइल में है ये एप? जानें कैसे मुसीबत में बन सकता है मददगार

Sat, 18 Jan 2025 04:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप एक महिला हैं तो आपके लिए ये जरूरी हो जाता है कि आपके मोबाइल में कोई ऐसा एप हो जो परेशानी में होने पर आपकी मदद कर सके।
विज्ञापन
1 of 5
लड़कियों के लिए एप कौन सी है? - फोटो : Adobe Stock
Safety App For Women: आज के समय में हमारे लिए ये जरूरी हो जाता है कि हम अपनी और अपनों का ध्यान रखे और खासतौर पर लड़कियों की। दरअसल, भले ही हम कितना ही खुद को सुरक्षित समझें लेकिन हमारे समाज में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो महिलाओं को गलत नजरों से देखते हैं या महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ या दरिंदगी के मामले भी सामने आते हैं। इसलिए ये जरूरी हो जाता है कि महिलाएं अपनी सुरक्षा सुरक्षित करें जिसके लिए आप एक एप की भी मदद ले सकते हैं। दरअसल, यहां हम आपको एक ऐसे एप के बारे में बताने जा रहे हैं जो लड़कियों के लिए मुसीबत के समय रक्षक बन सकता है। तो चलिए बिना देरी के इस एप के बारे में जानने की कोशिश करते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
लड़कियों के लिए एप कौन सी है? - फोटो : Adobe Stock
एप के बारे में जानें
  • बात अगर उस एप की करें जो महिलाओं को अपने मोबाइल में रखना चाहिए तो वो एप है '112 इंडिया एप'। इस एप को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और गृह मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से महिला सुरक्षा के लिए बनाया गया। एंड्रॉयड और आईओएस यूजर दोनों ही इस एप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
लड़कियों के लिए एप कौन सी है? - फोटो : Adobe Stock
एप की इन बातों को जरूर जान लें    
  • आप इस एप के जरिए महिला हेल्पलाइन के अलावा चाइल्ड हेल्पलाइन, पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी अन्य इमरजेंसी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा इस एप का इस्तेमाल आप अंग्रेजी और हिंदी जैसी 10 भाषाओं में कर सकते हैं।

4 of 5
लड़कियों के लिए एप कौन सी है? - फोटो : Adobe Stock
इस्तेमाल का तरीका भी जान लें:-

स्टेप नंबर 1
  • 112 इंडिया मोबाइल एप को इंस्टॉल करने के लिए सबसे पहले प्ले स्टोर से इसे डाउनलोड करें
  • इसके बाद इस एप को खोलें और अपनी जानकारियां यहां पर भरें
  • इसमें आपको अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर जैसी चीजें भरनी हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लड़कियों के लिए एप कौन सी है? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप नंबर 2
  • इसके बाद आपको इमरजेंसी स्थिति में कोई मदद चाहिए तो आपको इस एप पर कॉल बटन पर क्लिक करना होता है
  • फिर आपको एप पर अपनी इमरजेंसी की स्थिति के बारे में जानकारी देनी है
  • इसके बाद एप आपकी जानकारी एप की संबंधित इमरजेंसी सेवाओं को सूचित करता है
  • ऐसे में आपकी इमरजेंसी सेवाएं आपकी लोकेशन पर पहुंच जाती है और आपकी मदद हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें