Self-Defense Tricks To Handle Eve Teasers: जहां एक तरफ महिलाएं हर जगह पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ आज के समय में भी महिलाएं और लड़कियां राह चलते छेड़खानी का शिकार बन जाती हैं। आलम कुछ ऐसा है कि अब तो सार्वजनिक जगहों पर भी सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता बन गई है।
अचानक कोई व्यक्ति आपको छेड़ने या परेशान करने लगे, तो डर या हड़बड़ी में महिलाओं को कुछ समझ नहीं आता कि क्या करें ? लेकिन अगर आप पहले से सतर्क रहें और कुछ सुरक्षा उपाय जान लें, तो ऐसे मामलों में अपनी रक्षा करना आसान हो सकता है।
जागरूकता, सतर्कता और तुरंत सही कार्रवाई करना ऐसे हालात में बेहद जरूरी है। आजकल मोबाइल, पुलिस हेल्पलाइन और डिजिटल ऐप्स की मदद से ऐसे मामलों में तुरंत मदद भी ली जा सकती है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि राह चलते छेड़छाड़ होने पर आप तुरंत क्या करें और खुद को सुरक्षित कैसे रखें।