फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card Hospital: अपने शहर के किस अस्पताल में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज? आयुष्मान कार्डधारक ऐसे करें चेक

Tue, 03 Feb 2026 01:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Se Kis Hospital Mein Muft Ilaaj Hota Hai: अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं, तो क्या आप ये जानते हैं कि आप आयुष्मान कार्ड से किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? यहां इस बारे में आप जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड से किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है? - फोटो : Adobe Stock Photo
Ayushman Card Hospital List In Hindi: आज के इस दौर में कई बीमारियां ऐसी हैं जो हमें पलक झपकते ही अपना शिकार बना लेती है। वहीं, वायरल फ्लू तो अलग से लगे ही रहते हैं। ऐसे में अगर कोई बीमार हो जाए तो उसे डॉक्टर के पास जाना पड़ता है। जबकि, कई मामलों में तो अस्पताल में भर्ती तक होना पड़ता है। ऐसे में जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उनके लिए इलाज करवाना मुश्किल हो जाता है।

इसलिए ही भारत सरकार ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना चलाई जिसके तहत पात्र लोगों के पहले तो आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इसी आयुष्मान कार्ड से आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इला करवा सकते हैं। आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं ये मुफ्त इलाज का लाभ आप किस अस्पताल में ले सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप योजना में रजिस्टर्ड अस्पताल के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड से किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है? - फोटो : Amar Ujala
आयुष्मान कार्ड से क्या लाभ मिलता है?
  • आयुष्मान कार्ड का सबसे बड़ा फायदा है इससे आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है यानी आप साल भर के भीतर 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड से किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है? - फोटो : Adobe stock photos
आयुष्मान कार्ड से किन अस्पताल में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज?
  • जो अस्पताल इस योजना में पंजीकृत हैं आप उनमें मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • इसमें कई प्राइवेट और सरकारी अस्पताल पंजीकृत हैं
  • लगभग हर शहर के कई अस्पताल इस योजना में रजिस्टर्ड हैं

4 of 5
आयुष्मान कार्ड से किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
कैसे पता करें पंजीकृत अस्पताल का?
  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://hem.nha.gov.in/search पर जाएं
  • फिर यहां पर आप पिन कोड नंबर, जिला आदि के जरिए पंजीकृत अस्पताल के बारे में जान सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड से किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
  • आप योजना के दूसरे आधिकारिक लिंक के जरिए भी पंजीकृत अस्पताल के बारे में जान सकते हैं
  • इसके लिए आपको इस आधिकारिक वेबसाइट Pmjay.gov.in पर जाना है
  • यहां पर आपको 'Find Hospital' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • फिर आपको यहां पर मांगी गई जानकारियां भरनी हैं और फिर आप पंजीकृत अस्पताल के बारे में जान जाएंगे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें